हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Twitter पर फिर आया नया अपडेट, Elon Musk ने कहा, ‘अब वेरिफाइड अकाउंट्स को मिलेगी प्राथमिकता’

विज्ञापन

Twitter के सीईओ Elon Musk ने एक बार फिर बड़ा अपडेट देते हुए जानकारी दी है कि ट्विटर पर वेरिफाइड एकाउंट्स को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि जिन लोगों के अकाउंट्स पहले से वेरिफाइड हैं, अब उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अर्थात् अब ऐसे लोगों के ट्वीट्स की रीच अधिक लोगों तक होगी। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते ही मस्क ने ब्लू टिक वाले सभी लेगेसी वेरिफाइड अकाउंट्स का ब्लू टिक हटा दिया था।

यह भी पढ़ें: अब प्रोग्रामिंग करने में भी मदद करेगा Google का AI चैटबॉट बार्ड

कंपनी के इस निर्णय का विरोध करते हुए अमरीकी अभिनेता चार्ली शीन ने सार्वजनिक रूप से मस्क से अपना ब्लू ट्विटर चेक मार्क वापस करने की अपील की थी। वह उन लोगों में से थे जिन्होंने ट्विटर के ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर प्रति माह की सब्सक्रिप्शन फी का भुगतान करने से इनकार कर दिया था। हालांकि, शीन का ब्लू चेक जल्द ही बहाल कर दिया गया। केवल उनका ही नहीं, वरन अन्य बहुत सी सेलिब्रिटीज का भी ब्लू टिक वापिस लौटा दिया गया था।

विज्ञापन

इसी क्रम में मस्क ने कहा था कि सरकारी विभागों और सरकारी अधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे अकाउंट्स से भी ब्लू टिक नहीं हटाया जाएगा। हालांकि बाद में कई सरकारी खातों के ब्लू टिक को हटा दिया गया था। भारत में भी नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत का भी ब्लू टिक हटा लिया गया था जो अभी तक वापिस बहाल नहीं किया गया है। जबकि शाहरूख खान, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे कई बड़े नामों का ब्लू टिक वापिस बहाल कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: WhatsApp में आया नया फीचर, ऑटोमैटिक डिलीट होने वाले मैसेज भी कर सकेंगे सेव

विज्ञापन

आने वाले समय में Twitter पर दिखेंगे कई नए चेंजेज

मस्क ने ट्वीट करते हुए कहा कि कंपनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को अपडेट तथा यूजफुल बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम ट्विटर पर लगातार ट्रांसपेरेंसी और फेयरनेस को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं और अभी इस दिशा में काफी काम किया जाना बाकी है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola