Elon Musk Response on Satellite Spectrum: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट को लेकर अभी काफी चर्चा है। Elon Musk की कंपनी Starlink ने भारत में अपनी सर्विस शुरू करने की योजना बनाई है। इसी बीच, हमारे देश के संचार मंत्री ने कहा है कि सैटेलाइट इंटरनेट के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी नहीं होगी, बल्कि इसे सीधे दिया जाएगा। भारत सरकार के इस सैटेलाइट स्पेक्ट्रम के फैसले पर अब Elon Musk ने खुद जवाब दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एलेक्स नाम के यूजर ने इसी का एक पोस्ट किया है जिसके जवाब में Musk ने “Promising” शब्द का यूज किया है। चलिए जानें क्या है पूरा विवाद…
क्यों है इतना विवाद?
Jio और Airtel जैसी कंपनियां चाहती हैं कि स्पेक्ट्रम की नीलामी हो, ताकि सभी को बराबर का मौका मिले। दूसरी ओर, सरकार का मानना है कि नीलामी की जरूरत नहीं है। कुछ कंपनियां कहती हैं कि सैटेलाइट इंटरनेट का इस्तेमाल मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों में होना चाहिए, जहां अभी इंटरनेट की सुविधा कम है। भारतीय कंपनियां चाहती हैं कि सरकार उन्हें ज्यादा महत्व दे।
सैटेलाइट इंटरनेट की रेस में कौन-कौन शामिल?
- Starlink: इसमें Elon Musk की कंपनी जो भारत में सैटेलाइट इंटरनेट लाना चाहती है।
- Reliance Jio और Airtel: भारत की बड़ी टेलीकॉम कंपनियां जो इस मुद्दे पर अपनी राय रख रही हैं।
- जबकि भारत सरकार जल्द ही अब इस मामले में अंतिम फैसला लेगी।
आगे क्या होगा?
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) इस मामले में अंतिम फैसला लेगा। सरकार को यह तय करना होगा कि सैटेलाइट इंटरनेट के लिए क्या नीतियां बनाई जाएं। TRAI और सरकार के फैसले के आधार पर तय होगा कि भारत में सैटेलाइट इंटरनेट का भविष्य क्या होगा।
मिलेगा सस्ता और बेहतर इंटरनेट?
अगर आप एक आम यूजर हैं, तो इसका मतलब है कि आपको जल्द ही सस्ते और बेहतर इंटरनेट की सुविधा मिल सकती है। साथ ही, ग्रामीण इलाकों में भी इंटरनेट की पहुंच बढ़ सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि सैटेलाइट इंटरनेट के आने से यूजर एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदलने वाला है।
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
16 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
17 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
20 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
21 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines