Elon Musk का नया ट्विटर नहीं आ रहा पसंद? इस तरीके से डिलीट करें अपना Twitter Account
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

How to Delete or Deactivate Twitter Account: एलन मस्क अपने ट्विटर ब्लू टिक पेड सब्सक्रिप्शन के फैसला पर डटे हुए हैं। ऐसे में कई यूजर्स फैसले से नाराजगी जता रहे हैं और इसका इस्तेमाल बंद करने की बात कह रहे हैं। अगर आपको भी एलन मस्क का ट्विटर को टेकओवर पसंद नहीं आया और आप अपने अकाउंट को आगे जारी नहीं रखना चाहते हैं? तो आप कुछ स्टेप्स को फॉलो कर अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर सकते हैं।
आज हम आपके लिए कुछ सरल स्टेप्स लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर अपने ट्विटर अकाउंट को बंद कर सकते हैं। इसके अलावा अगर उस अकाउंट में जरूरी डाटा है तो उसे भी कुछ स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं।
Twitter Account Delete or Deactivate Process in Hindi
How to Activate Deactivate Twitter Account in Hindi
ट्विटर अकाउंट को डिएक्टिवेट करने के बाद फिर एक्टिवेट करना चाहते हैं तो इसके आपको 30 दिनों का इंतजार करना होगा। डिएक्टिवेट करने के 30 बाद ही आपका अकाउंट फिर से एक्टिवेट हो सकेगा। हालांकि, अग आप अपना अकाउंट 30 में फिर एक्टिवेट नहीं करेंगे तो हमेशा के लिए आपका ट्विटर खाता बंद कर दिया जाएगा।
अपने ट्विटर अकाउंट से डाटा डाउनलोड करने के लिए एप ओपन करें। इसके बाद Settings and Privacy ऑप्शन पर जाएं। यहां पर अकाउंट का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद डाउनलोड डाटा को चुनें, अपना पासवर्ड एंटर करने के बाद ट्विटर अकाउंट का डाटा डाउनलोड हो जाएगा। ध्यान रहे कि इस प्रोसेस को आप अकाउंट डिलीट करने से पहले अपना लें। बाद में करने पर आपका अकाउंट डिएक्टिवेट से एक्टिवेट हो सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: