Elista ने भारतीय बाजार में अपनी नई Xplore Google TV सीरीज पेश कर दी है. कंपनी पहले ही बजट और प्रीमियम स्मार्ट टीवी सेगमेंट में तेजी से आगे बढ़ रही है, और अब इस नई लाइनअप के साथ वह बड़े स्क्रीन, शानदार पिक्चर क्वालिटी और बेहतरीन साउंड देने का दावा कर रही है. इस सीरीज में 85 इंच, 75 इंच और 65 इंच के तीन 4K Google TV मॉडल शामिल हैं, जिन्हें खासतौर पर उन भारतीय यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो घर बैठे सिनेमाई अनुभव पाना चाहते हैं.
85 इंच Xplore TDU85GA: घर में बनेगा मिनी थिएटर
Elista का सबसे बड़ा मॉडल TDU85GA है, जिसमें 215 सेमी (85 इंच) का विशाल 4K Ultra HD डिस्प्ले दिया गया है. इसका बेज़ल-लेस डिजाइन देखने के अनुभव को और भी शानदार बनाता है. HDR10 सपोर्ट और Dolby Audio इसे थिएटर जैसा अनुभव देने में मदद करते हैं. इसमें 2GB RAM और 16GB स्टोरेज के साथ तेज प्रोसेसिंग मिलती है. तीन HDMI पोर्ट, बिल्ट-इन Chromecast और “Hey Google” वॉयस कंट्रोल जैसे फीचर्स इसे और भी स्मार्ट बनाते हैं. OTT ऐप्स जैसे Netflix, Prime Video और YouTube तक पहुंच भी बेहद आसान है. इसकी कीमत 1,84,500 रुपये रखी गई है.
75 इंच Xplore TDU75GA: बड़े लिविंग रूम के लिए परफेक्ट
TDU75GA मॉडल भी लगभग वही प्रीमियम अनुभव देता है, बस स्क्रीन थोड़ी छोटी है- 189 सेमी (75 इंच). इसका डिस्प्ले 4K UHD है और डिजाइन भी बेज़ल-लेस है, जो इसे प्रीमियम फील देता है. Google TV प्लेटफॉर्म, Dolby Audio, HDR10, Chromecast और तेज कनेक्टिविटी इसे बड़े लिविंग रूम या फैमिली स्पेस के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाते हैं. इसकी कीमत 1,38,500 रुपये है.
65 इंच Xplore TDU65GA: ज्यादा किफायती साइज में प्रीमियम फीचर्स
तीसरा मॉडल TDU65GA है, जिसमें 165 सेमी (65 इंच) का 4K UHD पैनल मिलता है. हालांकि यह साइज में छोटा है, लेकिन फीचर्स बड़े मॉडल्स की तरह ही हैं- Dolby Audio, HDR10, Dual Band Wi-Fi, Chromecast और Google TV प्लेटफॉर्म. इसमें भी 2GB RAM, 16GB स्टोरेज और तीन HDMI पोर्ट दिए गए हैं. MRP की बात करें तो इसकी कीमत 73,990 रुपये रखी गई है, जो प्रीमियम फीचर्स चाहने वालों के लिए काफी बेलेस्ड विकल्प है.
Google TV का स्मूथ और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस
Xplore सीरीज के तीनों टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर चलते हैं. यह एक ही इंटरफेस पर OTT कंटेंट, पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन, यूनिवर्सल सर्च और मल्टी-यूजर प्रोफाइल जैसे फीचर्स देता है. यूजर्स आसानी से ऐप बदल सकते हैं, कंटेंट कास्ट कर सकते हैं या अपनी पसंद के मुताबिक नए शो खोज सकते हैं.
अगर आप अपने घर में एक बड़ा और असरदार होम एंटरटेनमेंट सेटअप बनाना चाहते हैं, तो Elista की यह नई Google TV सीरीज आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Air Purifier खरीदने से पहले जरूर जानें, कमरे की साइज के सही हिसाब से प्यूरीफायर कैसे चुनें?
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
8 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
13 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
15 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
15 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
16 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines