Electricity Bill Reduce Tips: बिजली का बिल हो सकता है आधा, बस घर में लगा लें ये एक डिवाइस

Portable Solar Generator, Mini Generator online, Portable generator, Mini Generator purchase, Online generator buy, Portables Solar Generator, Solar Power Generator

Electricity Bill Reduce Tips

Electricity Bill Reduce Tips: मौसम चाहे सर्दी का हो या गर्मी का, बिजली की जरूरत तो ज्यादा पड़ती ही है। गर्मी में पंखा, कूलर, एसी समेत तमाम बिजली प्रोडक्ट्स की जरूरत होती है। जबकि, सर्दी में पंखा, कूलर या एसी तो नहीं चलाया जाता लेकिन हीटर और गीजर आदि की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ये ही कारण है कि किसी भी मौसम में अब बिजली के अधिक बिल आने से तो बचाव करना मुश्किल ही है। हालांकि, अगर आप मार्केट में मौजूद स्मार्ट डिवाइसों को अपनाते हैं तो बिजली का बिल कम किया जा सकता है।

विज्ञापन

आज हम आपके लिए एक ऐसा डिवाइस लेकर आए हैं जो बिजली बिल कम करने के साथ कई तरह से काम का साबित हो सकता है। अगर आप बार-बार बिजली जाने की समस्या से परेशान है और इसे दूर करने के लिए घर में जनरेट या इंवेटर नहीं लगा सकते हैं तो आपके लिए भी ये डिवाइस काम का साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल सिर्फ बिजली जाने पर नहीं बल्कि बिजली का बिल (Electricity Bill Reduce Tips in Hindi) कम लाने में भी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कि ऐसा कौन सा डिवाइस है जो बिजली के बिल को कम कर सकता है।

विज्ञापन

कौन सा है ये डिवाइस?

बिजली का बिल कम करने के लिए आप सोलर पावर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एक दमदार जेनरेटर है जो बिजली जाने से लेकर बिजली की कई जरूरत को पूरा करने के लिए काम आ सकता है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर कई तरह के सोलर पावर है जिनमें से एक SARRVAD नामक पोर्टेबल सोलर पावर जेनरेटर एस-150 है। ये एक छोटा डिवाइस है जो आसानी से कहीं भी रखा जा सकता है।

विज्ञापन

Solar Power Generator की क्या है खासियत?

इस पोर्टेबल सोलर पावर जेनरेटर में 42000mAh 155Wh बैटरी है। इसके जरिए फोन, लैपटॉप समेत लाइट को कनेक्ट करके जलाया जा सकता है। कहा जाता है कि इसके जरिए आईफोन 8 को करीब 8 बार चार्ज किया जा सकता है। इसका वजन 1.89 किलोग्राम है जो कहीं भी आसानी से लेकर जाया जा सकता है।

कैसे होगा बिजली का बिल आधा?

पोर्टेबल सोलर पावर जेनरेटर को सूरज की रोशनी से चार्ज किया जा सकता है। इसे आप छत या घर से बाहर रखकर चार्ज कर सकते हैं जिसके बाद आप बिजली का इस्तेमाल कर सकते हैं। बात रही बिजली के बिल को आधा करने की तो इसके लिए आपको ये तरीका अपनाना होगा कि जितने भी छोटे डिवाइस हैं उन्हें पोर्टेबल सोलर पावर जेनरेटर के जरिए चार्ज या इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन या अन्य डिवाइसों को चार्ज करने में भी काफी बिजली खर्च होती है जिससे बिजली का बिल अधिक आ सकता है।

विज्ञापन

क्या है पोर्टेबल सोलर पावर जेनरेटर की कीमत?

बिजली जाने पर भी इस पोर्टेबल सोलर पावर जेनरेटर का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसे ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों तरह से खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 19,000 रुपये है। आप चाहें तो फ्लिपकार्ट या अमेजन की सेल से इसे किफायती कीमत में खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- How to Cut Your Electricity Bill in Half with THIS Simple Device?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ