Electricity Bill Reduce Tips: सर्दियों की तुलना में गर्मियों में बिजली की खपत सबसे ज्यादा होती है। न चाहते हुए भी कुछ होम अप्लाएंसेस की जरूरत पड़ ही जाती है और कुछ तो ऐसे होते हैं जिनके बिना गर्मियों में रहना मुमकिन ही नहीं होता है। बात करें गर्मी के मौसम में ठंडक पहुंचाने वाले डिवाइसों की तो इनका इस्तेमाल हम सभी के लिए जरूरी हो जाता है। तपती गर्मी में सिर्फ पंखे को चलाने से राहत नहीं मिलती है।
गर्मियों में बढ़ ज्यादा बिजली के बिल
कूलर या एसी भी चलाना पड़ता है, जिसे दिन-रात चलाने से बिजली के बिल पर अच्छा-खासा असर देखने को मिलता है। लाइट, पंखा, कूलर और AC के अलावा कई अन्य उत्पादों के इस्तेमाल से बिजली की खपत बढ़ जाती है। अगर आप भी गर्मी में बढ़ चुके अपने बिजली के बिल को कम करना चाहते हैं, तो आइए आपको गर्मियों में बिजली का बिल कम करने के कुछ टिप्स (Summer Electricity Bill Saving Tips) बताते हैं।
LED Lights
अभी भी कई लोग हैं जिनके घरों में 100W Bulb लगा हुआ होता है। जबकि, कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं होती है कि उनके घर में लगी ट्यूबलाइट और बल्ब से बिजली की खपत कितनी ज्यादा हो रही है। अगर आपके घर में भी सीएफएल और इनकैंडिसेंट बल्ब हैं तो इन्हें बदलकर LED bulbs लगवा लीजिए। इन बल्ब को बिजली की कम खपत के लिए जाना जाता है। इस तरह के प्रोडक्ट से बिजली की खपत कम हो सकती है।
5 Star BEE Rating Electrical Appliances
ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (The Bureau of Energy Efficiency) की ओर से BEE Star Labels वाले बिजली के उपकरण को घर में लगा सकते हैं। इससे बिजली की खपत कम होती है और बिजली के बिल में कम देखने को मिल सकती है। अन्य उपकरणों की तुलना में 5 Star BEE Rating प्रोडक्ट से बिजली का खर्च कम होता है।
सौर पैनलों से सौर ऊर्जा का करें यूज
आप इन सबके अलावा बिजली की कम खपत करने के लिए घर पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। इसकी मदद से आप पूरे घर की बिजली का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका फायदा ये भी होता है कि आप बिजली चली जाने पर भी घर में लाइट और पंखा चला सकते हैं। इसके अलावा आप फोन और लैपटॉप को चार्ज करने के लिए भी सोलर पैनल (Solar Panel) का इस्तेमाल कर सकते हैं। मार्केट में कई प्रोडक्ट्स भी उपलब्ध हैं जो सूरज की रोशनी से चार्ज होते हैं। आप इन सोलर पैनल डिवाइस को खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बिजली का बिल हो सकता है आधा, घर में लगाएं एक डिवाइस
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
51 mins ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
4 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
5 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
7 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines