Electricity Bill Payment via WhatsApp: कई तरह के डिजिटल प्लटफॉर्म के आने पर बिजली का बिल भरना आसान हो गया है। जबकि, अन्य कामों को भी आसानी से घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाकर किया जा सकता है। ये ही कारण है कि आजकल ऑनलाइन पेमेंट का चलन काफी बढ़ गया है।
मध्य प्रदेश में अब बिजली बिल भरने की प्रक्रिया को आसान कर दिया गया है। किसी अन्य ऐप में ना जाकर ग्राहक सीधा व्हाट्सएप पर क्लिक करके मिनटों में बिजली का बिल भर सकेंगे, जिसे बिजली विभाग सबसे सुरक्षित है और सबसे आसान बताया है।
इस बिजली विभाग ने जोड़ा व्हाट्सएप पे
खबरों की मानी जाए तो मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए ये फैसला लिया गया है। कंपनी के एक अधिकारी का कहना है कि बिजली बिल के भुगतान के लिए कई सारे ऑप्शन्स हैं जिनमें अब व्हाट्सएप पे को भी जोड़ दिया गया है।
WhatsApp Pay for Electric Bill Payment
व्हाट्सएप पर ऑनलाइन पेमेंट के लिए पे फीचर उपलब्ध है। इसके जरिए अब यूजर्स अपना बिजली का बिल भर सकेंगे। हालांकि, इस्तेमाल करने से पहले यूजर को अपना बैंक अकाउंट व्हाट्सएप से जोड़ना होगा। इसके बाद आप कंपनी के टोल फ्री नंबर 07552551222 को सेव करके व्हाट्सएप चैट से बिजली बिल भुगतान कर सकेंगे।
कैसे करें बिजली बिल का भुगतान?
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का टोल फ्री नंबर 07552551222 सेव कर लें। इसके बाद व्हाट्सएप पर इस नंबर का चैट बॉक्स खोलें। यहां HI टाइप करके सेंड करें। इसके बाद आपके पास कई ऑप्शन्स शो होंगे, जिनमें से एक व्यू एंड पे बिल ऑप्शन होगा, क्लिक करके निर्देशों का पालन कर आप बिल भर सकते हैं।
आप चाहें तो इसके पोर्टल mpcz.in पर जाकर या 1912 नंबर पर कॉल करके इसके बारे में विस्तार से जानकारी हासिल कर सकते हैं। फोन में व्हाट्सएप पे की सुविधा ना होने पर आप अन्य प्लेटफॉर्म जैसे- फोन-पे, गूगल-पे या पेटीएम के जरिए UPI पेमेंट कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
4 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
7 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
8 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
10 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines