Electricity Bill Scam: साइबर सिक्योरिटी भारत के साथ-साथ अन्य देश के लिए एक अहम मुद्दा है। समय के साथ-साथ टेक्नोलॉजी के बढ़ने से जहां एक तरफ लोग इसका लाभ ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ स्कैमर्स भी इन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके लोगों को ठगने का प्रयास करते हैं। ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जिसमें नोएडा में काम करने वाले एक व्यक्ति को बिजली के बिल पेमेंट को लेकर एक स्कैम का सामना करना पड़ा।
नोएडा में काम करने वाले राहुल यादव ने हमें बताया कि कैसे BSES Delhi (Rajdhani Power Limited) के नाम पर स्कैमर ने उनको डिजिटली अरेस्ट करने की कोशिश की। यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इससे बच सकते हैं।
कैसे शुरू हुआ स्कैम?
राहुल ने हमें बताया कि उनको पहले एक आदमी कॉल आया, जो खुद को इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट कर्मचारी बताता है। उसने राहुल से कहा कि आपके पेमेंट करने के बाद भी आपका बिल क्लीयर नहीं हुआ है और आपको इसे अपडेट करना होगा। इसके बाद उसके राहुल को एक लिंक भेजा और इसे क्लीयर करने को कहा।
राहुल ने बताया कि ये लिंक बिल्कुल ओरिजनल लोगों के साथ था और इस पर उनको कोई संदेह नहीं हुआ, इसलिए उन्होंने लिंक पर क्लिक कर दिया। बस यहीं उनसे गलती हो गई। इस लिंक पर क्लिक करते ही बैकग्राउंड में उनके डिवाइस में एक एप डाउनलोड हो गया।
इसके बाद स्कैमर ने राहुल को पेमेंट करने के लिए कहा ताकि उनकी बिल पेमेंट की समस्या खत्म हो जाए। यहां हम कुछ स्क्रिनशॉट शेयर कर रहे हैं।
Scam
स्कैमर ने उनसे पूछा कि आप ने किसी ऑप्शन से पेमेंट किया था। राहुल ने स्कैमर को बताया कि उन्होंने UPI के जरिए पेमेंट किया था। इस पर स्कैमर ने उन्हें कोई और ऑप्शन चुनने को कहा। चूंकि राहुल को ये असली लग रहा था और केवल 3 रुपये की ही पेमेंट करनी थी तो उन्होंने इसके लिए हामी भर दी।
राहुल ने क्रेडिट कार्ड ऑप्शन पर क्लिक किया और अपनी डिटेल भरी, मगर बैंक की तरफ से पेमेंट डिक्लाइन कर दी गई। इसी बीच स्कैमर ने राहुल के फोन पर कॉल फॉरवर्डिंग को शुरू किया। इसने राहुल को थोड़ा सेचत किया और उन्होंने तुरंत इसे कैंसिल किया। कुछ समय बाद बैंक का मैसेज आता है, जिसमें सिक्योरिटी के कारण पेमेंट को कैंसिल करने की बात कहीं गई थी। राहुल ने तुरंत अपने सभी कार्ड को ब्लॉक किया। ऐसा करने से स्कैमर्स उनके कार्ड को एक्सेस नहीं सकेंगे।
यह भी पढ़ें- लूट लो…सिर्फ 45,499 रुपये में मिल रहा है iPhone, अभी भी सस्ते में खरीदने का मौका!
क्या करें कस्टमर?
- कंज्यूमर्स को बिजली बिलों का भुगतान करते समय सतर्क रहने और सावधानी बरतने की जरूरत है।
- पेमेंट के लिए केवल ऑथेंटिक BSES प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें।
- अगर कोई आपको फोन करके आपके बिल पेमेंट नहीं होने की बात करता है तो पहले साइट पर इसे चेक करें।
- किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने या पेमेंट करने से पहले दो बार जरूरी सोंचे।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
16 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
19 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines