Electricity Bill Pay: बिल भरने पर यहां मिल रहा 100% कैशबैक, जानें ऑफर
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Electricity Bill Pay Cashback: आप बिजली का बिल भरने के लिए कहां जाते हैं? शायद डिजिटल दुनिया के साथ आप भी ऑनलाइन पेमेंट को ही अपनाते होंगे, जिसके कारण घर बैठे बिजली बिल का भुगतान कर देते होंगे? हालांकि, अगर आप ऐसा नहीं करते या करते भी हैं लेकिन गलत तरीके से कर रहे हैं, मतलब पूरा पैसा भर रहे हैं मगर कोई कैशबैक का लाभ नहीं हो रहा है तो अब आप हर महीने पूरा कैशबैक पा सकते हैं।
जी हां, अगर आप पेटीएम के जरिए इलेक्ट्रिक बिल की पेमेंट करेंगे तो आपको अपने भुगतान के पूरे पैसे वापस मिल सकेंगे। दरअसल, पेटीएम की ओर से बिजली बिल भुगतान पर कैशबैक ऑफर (Electricity Bill Pay Cashback Offer) दिया जा रहा है। ऐसे में ग्राहकों को बिल भुगतान करने पर तगड़ा फायदा हो सकता है।
पेटीएम की ओर से बिजली डेज ऑफर की शुरुआत की गई है। इसके तहत बिल का भुगतान करने पर पेटीएम अपने यूजर को 100 प्रतिशत तक डिस्काउंट देता है। इससे ये तो साफ कि अगर आपका बिजली का बिल 1000 रुपये आया है तो आपको इसका भुगतान करने पर 1000 रुपये का कैशबैक मिल जाएगा, जिससे आपके भुगतान किए गए बिल की पूरी रकम वापस आ जाएगी और आपके बिल पूरी तरह से मुफ्त रहेगा।
पेटीएम पर अगर बिजली बिल भरने के बाद आप पूरी छूट चाहते हैं तो इसके लिए एक बात का खास ध्यान रखना होगा। कंपनी के ऑफर के तहत यूजर बिल का भुगतान 10 से 15 तारीख के बीच में करके कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। पेटीएम से बिल का भुगतान करने पर 100 प्रतिशत कैशबैक और 2 हजार रुपये तक का लाभ कम से कम 50 ग्राहकों को मिलेगा।
पेटीएम से पहली बार बिजली बिल का भुगतान करने पर यूजर्स 200 रुपये तक का कैशबैक पा सकेंगे। हालांकि, यूजर को बिल पेमेंट करने के लिए प्रोमो कोड में ELECNEW200 का इस्तेमाल करना होगा। ऐसे में एलिजिबल यूजर्स 200 रुपये का कैशबैक पा सकेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: