Electric Bed Warmer Bedsheet Price: सर्दी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। AC और कूलर बंद होने के अलावा कुछ लोगों ने तो पंखे तक का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। गर्म पानी और गर्म कपड़े का इस्तेमाल शुरू हो गया है।
अधिक सर्दी होने पर कंबले के साथ हीटर की भी जरूरत पड़ जाती है। बिस्तर पर जाते ही गर्माहट चाहिए होती है जिसके लिए हम रूम हीटर का इस्तेमाल कर ठंडे कमरे को गर्म करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में बिजली का बिल भी हद से ज्यादा आने लगता है, जिसके कारण हम मोटी ब्लैनकेट या रजाई को अपनाने लगते हैं।
आज हम आपके लिए एक ऐसी बेडशीट लेकर आए हैं जिससे कुछ ही मिनट में बिस्तर गर्म हो जाता है। ऐसे में आपको ठंड का भी बिल्कुल एहसास नहीं होगा। आइए आपको इस बेडशीट्स की खासियत और कीमत बताते हैं।
Electric Bed Warmer Bedsheet Price in Amazon India
अमेजन पर कई इलेक्ट्रिक बेड वॉर्मर बेडशीट उपलब्ध है। सभी अलग-अलग कीमत और फीचर्स के साथ होते हैं। इसमें एक ऐसा इलेक्ट्रिक बेड वॉर्मर है जिसकी कीमत काफी कम है। ये सिंगल और डबल बेडशीट ऑप्शन के साथ हैं, जिनकी कीमत 2 हजार रुपये से कम है। इसके आप कई कलर भी ले सकते हैं।
Electric Bed Warmer Specs
बात करें इलेक्ट्रिक बेड वॉर्मर की खासियत की तो इसमें तीन हीटिंग लेवल हैं। इसमें अटैच्ड कंट्रोलर मिलता है जिसके जरिए आप बेडशीट के हीटिंग को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें 12 घंटे का ऑन-ऑफ मिलता है। इसका वजन 900 ग्राम है।
क्या इलेक्ट्रिक बेड वॉर्मर बेडशीट को धो सकते हैं?
अगर आपका भी ये ही सवाल है कि इलेक्ट्रिक बेड वॉर्मर बेडशीट को धो सकते हैं या नहीं तो आपको जानकारी के लिए बता दें कि इसे धो नहीं सकते हैं। हालांकि, आप इसे साफ कर सकते हैं। आप किसी कपड़े की मदद से इस बेडशीट को साफ कर सकते हैं। पानी में जानें से ये खराब हो सकती है और फिर आपका बेड गर्म नहीं हो पाएगा।
गंदी होने से कैसे बचाएं?
इलेक्ट्रिक बेड वॉर्मर बेडशीट को गंदी होने से बचाना होगा। इसके लिए कंपनी की ओर से भी सुझाव दिया जाता है कि इसे बेड पर इस्तेमाल किया जाए और फिर इसके ऊपर कंबल या कोई दूसरी शीट भी बिछा दें।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
21 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines