Earbuds Hidden Settings for Android: क्या आप अपने ब्लूटूथ ईयरबड्स से और भी बेहतर साउंड क्वालिटी चाहते हैं? तो इसके लिए आपको अपने फोन में कुछ हिडन सेटिंग्स ऑन करनी होगी, जिनके बारे में आप नहीं जानते। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने ब्लूटूथ ईयरबड्स की हिडन सेटिंग्स को ऑन करके उनकी आवाज को और बेहतर बना सकते हैं। आगे बढ़ने से पहले, ये जरूर जान लें कि हर फोन में ये हिडन सेटिंग्स अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए, हम इसमें आपको सबसे आसान तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं कि आप अपने ब्लूटूथ ईयरबड्स की हिडन सेटिंग्स को कैसे ऑन कर सकते हैं…
साउंड एडजस्ट करने का ऑप्शन
दरअसल, आजकल कई स्मार्टफोन्स में कंटेंट के हिसाब से साउंड को एडजस्ट करने का ऑप्शन मिलता है, लेकिन हम में से ज्यादातर लोग इसे डिफॉल्ट मोड पर इस्तेमाल करते रहते हैं। जिसकी वजह से हमें ऐसा लगता है कि महंगे ईयरबड्स पर भी पैसे खर्च करने का कोई फायदा नहीं हुआ। लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। आप एक हिडन सेटिंग ऑन करके इसे सुधार सकते हैं। चलिए इसे कैसे बदलें स्टेप बाय स्टेप जानें…
इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फोन के डेवलपर ऑप्शन में जाना होगा। पहले जान लें डेवलपर ऑप्शन ऑन कैसे करें?
- इसके लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाएं
- फोन के अबाउट पर टैप करें
- सॉफ्टवेयर इनफार्मेशन पर टैप करें
- बिल्ड नंबर को लगातार 7 बार क्लिक करें
अब आपको सेटिंग में एक नया ऑप्शन दिख जाएगा जहां आपको साउंड की खास सेटिंग मिलेगी।
- डेवलपर ऑप्शन में आपको थोड़ा स्क्रॉल करने पर ब्लूटूथ ऑडियो कोड ऑप्शन मिलेगा।
- इधर से आप हाई क्वालिटी ऑडियो सेलेक्ट कर सकते हैं।
- यहां आपको कई ऑप्शन मिलेंगे आप अपने बड्स के हिसाब से बेस्ट सेटिंग चुन सकते हैं।
बैलेंस सेटिंग भी हो सकती है खराब
वहीं, अगर Earbuds में एक तरफ अच्छी आवाज आ रही है लेकिन दूसरी साइड कम आवाज आ रही है तो हो सकता है कि इसकी बैलेंस सेटिंग खराब हो गई हो। इसकी वजह से भी ऐसी दिक्कत आ सकती है, लेकिन आप इसे भी एक मिनट में फिक्स कर सकते हैं। दरअसल एक्सेसिबिलिटी में हियरिंग एन्हांसमेंट्स ऑप्शन से आप इसे फिक्स कर सकते हैं। बस यहां आपको एक डॉट दिखेगा जिसे सेंटर में करते ही आपकी ये दिक्कत खत्म हो जाएगी।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
5 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
7 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines