Earbuds Hidden Settings for Android: आजकल ईयरबड्स हमारे म्यूजिक, गेमिंग और कॉलिंग का अहम हिस्सा बन गए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके ईयरबड्स में कुछ खास सेटिंग्स होती हैं जिनके बारे में शायद आपको पता न हो? ये सेटिंग्स आपके ईयरबड्स के परफॉर्मेंस को काफी हद तक बेहतर बना सकती हैं और आपके सुनने के एक्सपीरियंस को और भी मजेदार बना सकती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ खास सेटिंग्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं। इससे आप अपने ईयरबड्स की साउंड क्वालिटी को भी बढ़ा सकेंगे। चलिए इसके बारे में जानें…
Earbuds में नहीं आ रही सही आवाज
अगर आपके Earbuds में भी एक साइड सही से आवाज नहीं आ रही है तो हो सकता है कि इसकी बैलेंस सेटिंग बिगड़ गई हो, जिसकी वजह से ऐसा हो रहा है लेकिन आप इसे घर बैठे मिनटों में फिक्स कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको फोन की सेटिंग में जाना होगा। इसके बाद एक्सेसिबिलिटी में जाकर हियरिंग एन्हांसमेंट्स पर क्लिक करें। कनेक्टेड ऑडियो का यहां एक ऑप्शन दिखाई देगा। इस डॉट को सेंटर में कर दें। इससे आपकी ये दिक्कत खत्म हो जाएगी।
एक Earbuds खो गया तो ऐसे ढूंढे
क्या आप जानते हैं आप एक ऐप के जरिए अपने खोए हुए Earbud को भी मिनटों में ढूंढ सकते हैं। इसके लिए आपको अपने डिवाइस में ‘Find my bluetooth Device’ ऐप डाउनलोड करना होगा। बस इस ऐप से अब आप अपने Earbuds को ढूंढ सकते हैं।
साउंड क्वालिटी हो जाएगी मस्त…
आप सस्ते Earbuds में भी प्रीमियम साउंड क्वालिटी का मजा ले सकते हैं। बस इसके लिए आपको अपने डिवाइस में Wavelet नाम की एक ऐप को इनस्टॉल करना होगा। ये आपको आसानी से गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाएगी। ऐप को ओपन करने के बाद आपको इसमें ऑटो EQ और Graphic Equalizer को ऑन करना होगा। सिर्फ इतना करते ही आप देखेंगे कि सस्ते Earbuds में भी प्रीमियम साउंड क्वालिटी मिलने लगेगी।
ये भी पढ़ें : नया स्मार्टफोन भी हो रहा है Hang? तो अभी बदल लें ये खास सेटिंग; स्पीड हो जाएगी डबल!
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
4 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
6 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
23 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines