E-Challan Scam: देश में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। फ्रॉड करने वाले ई-चालान के लिंक भेजकर और सरकारी वेबसाइटों की हूबहू नकल बनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। कई लोगों के मोबाइल फोन पर पिछले कुछ दिनों में ई-चालान के मैसेज आए हैं। खास बात यह है कि इस मैसेज में आपकी गाड़ी का नंबर और चालान की राशि लिखी होती है और साथ ही भुगतान के लिए एक लिंक भी भेजा जाता है लेकिन इस लिंक पर क्लिक करने से आपका बैंक खाता खाली भी हो सकता है। हालांकि आप इस फर्जी मैसेज की मिनटों में पहचान कर सकते हैं इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। चलिए इसके बारे में जानते हैं…
नकली ई-चालान की पहचान कैसे करें?
इसके लिए सबसे पहले परिवहन वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/ पर जाएं और चालान डाउनलोड करने का ट्राई करें। रियल चालान आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। अगर यहां आपको चालान नहीं दिख रहा है तो ये मैसेज नकली है।
सस्पीशियस ई-चालान में दिए गए लिंक के डोमेन की जांच करें। अगर यह gov.in पर खत्म होता है तो इसका मतलब है कि यह असली है। यहां तक की रियल चालान में वाहन की तस्वीर और बाकि सभी डिटेल्स के अलावा वाहन और मालिक की पूरी डिटेल्स होती हैं।
अगर आपको ये मैसेज किसी नॉर्मल नंबर से आया है तो लिंक पर क्लिक न करें क्योंकि इससे आपके बैंक और कार्ड डिटेल्स चोरी हो सकते हैं। चालान को वेरीफाई करने के लिए हेल्पलाइन पर पुलिस को कॉल करें।
भेज रहे फेक लिंक
फ्रॉड करने वाले लगातार लोगों को टेस्ट SMS के जरिए इस तरह के ई-चालान भरने के लिए फेक लिंक सेंड कर रहे हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति इस लिंक को ओपन करता है तो कई बार उसकी बैंक डिटेल्स चुरा ली जाती हैं। देखने में ये लिंक काफी हद तक असली लगते हैं। इनका पता लगा पाना काफी मुश्किल है। लिंक ओपन करके जैसे ही कोई शख्स इस चालान को भरता है तो सभी बैंक डिटेल्स फ्रौड़स्टर के पास पहुंच जाती है। अब तक लाखों लोग इस जाल में फंस चुके हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines