Driving Licence Online Proces: इसमें कोई दो राय नहीं कि किसी भी वाहन को चलाने के लिए उसे सीखना जरूरी है। जबकि, सीखने के बाद उसे सड़क पर चलाने के लिए व्यक्ति के पास ड्राइविंग लाइसेंस को होना जरूरी है। हालांकि, ये प्रोसेस कहीं न कहीं कुछ लोगों के लिए किसी बड़े टास्क से कम नहीं है। दोपहिया या चार पहिया वाहन को चलाना तो कई लोग सीख लेते हैं लेकिन जब बात आती है ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की तो वो लंबी-लंबी लाइन में लगने से कतराते हैं।
अगर आप भी उनमें से एक हैं जो समय की कमी होने के कारण या फिर लंबी-लंबी लाइन में लगने से बचना चाहते हैं तो ड्राइविंग लाइसेंस को आप आसानी से घर बैठे भी अप्लाई कर सकते हैं। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आप ऑनलाइन प्रोसेस को अपना सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आइए ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई करने का ऑनलाइन तरीका बताते हैं।
How to Apply for Driving Licence Online
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आप ऑनलाइन प्रोसेस को अपना सकते हैं। इसके लिए आपको भारतीय सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा। आप ऑनलाइन तरीके को अपनाकर अपने फोन या लैपटॉप से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Driving Licence Online Step By Step Process
- सबसे पहले वाहन सेवा की आधिकारिक वेबसाइट (Parivahan Sewa) पर जाएं।
- यहां अपना स्टेट का ऑप्शन चुनें।
- इसके बाद लर्निंग लाइसेंस के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां अपने आधार कार्ड की जानकारी एंटर करें।
- इसके साथ ही मांगे जा रहे जरूरी दस्तावेजों को भी अपलोड करें।
- अपना फोन नंबर भी एंटर करें।
- दर्ज किए गए फोन नंबर पर ओटीपी आ होगा, उसे भी एंटर करें।
- इसके बाद सभी डिटेल्स को भर दें और फिर पेमेंट का ऑप्शन चुनें।
- यहां पर आपको फीस के तौर पर 50 रुपये का भुगतान करना होगा।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines