हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, टिम कुक से कहा भारत में iPhone न बनाए

Donald Trump on India: डोनाल्ड ट्रंप ने टिम कुक से कहा कि हमें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है कि आप भारत में (एप्पल) निर्माण करें, वे अपना काम खुद कर सकते हैं, आप यहां (अमेरिका में) अपना उत्पादन बढ़ाएं।

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप ने ऐपल के मालिक टिम कुक से कहा की आप भारत में क्यों सेट अप करना चाहते हैं, दुनिया में सबसे ज़्यादा टैरिफ भारत लगता है, वहाँ बिज़नेस करना सबसे मंहगा है। ट्रंप का बयान भारत के लिए इसका क्या मतलब है? ट्रंप की स्थिति भारत की वैश्विक तकनीकी (Global tech manufacturing) केंद्र बनने की महत्वाकांक्षाओं में बाधा बन सकती है, भले ही एप्पल आईफोन असेंबली को बढ़ा रहा हो और देश में अपनी सप्लाई चेन का विस्तार कर रहा हो। राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के दौरे के दौरान ऐसा बयान दिया है।

ट्रंप  ने कहा कि हमने तुम्हारे चीन में बनाए कारखानों को बरसों तक सहन किया। अब हम नहीं चाहते कि आप भारत में बनाओ।भारत खुद का ख्याल रख सकता है। वे बहुत अच्छा कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि आप अमेरिका में बनाओ।” ट्रंप के मुताबिक, एपल अब अमेरिका में 500 अरब डॉलर के निवेश के साथ उत्पादन बढ़ाएगा।

मैंने कल टिम कुक से बात की, मैंने कहा, टिम, हम आपसे बहुत अच्छा व्यवहार कर रहे हैं। आप 500 अरब डॉलर की कंपनी बना रहे हो, लेकिन अब मैं सुन रहा हूं कि आप भारत में कारखाने बना रहे हैं। मैं नहीं चाहता कि आप भारत में बनाओ। अगर आप भारत की मदद करना चाहते हो, तो ठीक है, लेकिन भारत दुनिया के सबसे ज्यादा टैरिफ वाले देशों में से एक है। वहां बेचना मुश्किल है। भारत ने हमें एक सौदा दिया है, जिसमें उन्होंने हमारे सामानों पर कोई टैरिफ नहीं लगाने का वादा किया है।

राष्ट्रपति ट्रंप का बयान साफ तौर पर उनकी ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति को दिखाता है। जबकि ट्रंप का यह बयान भारत की ‘मेक इन इंडिया’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के लिए चुनौती हो सकता है। वे चाहते हैं कि Apple जैसे बड़े ब्रांड अमेरिका में निवेश करें। ताकि वहां नौकरियां बढ़ें. भारत में Apple पहले से ही Foxconn और Tata के साथ मिलकर iPhone बना रहा है। भारत में बने 15% iPhone 2025 में अमेरिका भेजे जा रहे हैं।

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें