हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या एक्सटेंशन बोर्ड के इस्तेमाल से बढ़ता है बिजली का बिल? जानिए क्या है असली सच

क्या एक्सटेंशन बोर्ड के इस्तेमाल से आपका बिजली का बिल बढ़ता है? जानिए इसके इस्तेमाल से जुड़ी पूरी सच्चाई और बिजली की खपत से जुड़े सभी भ्रम दूर करें.

विज्ञापन

घरों में अक्सर एक साथ कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चलाने के लिए एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल किया जाता है. ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि इसके इस्तेमाल से बिजली का बिल बढ़ता है. हालांकि यह बात पूरी तरह से एक भ्रम है. एक्सटेंशन कॉर्ड खुद बिजली की खपत नहीं करता है. इसके अंदर केवल तार होते हैं, जो मुख्य सॉकेट से आपके उपकरण तक बिजली पहुंचाते हैं. आप चाहें टीवी सीधे दीवार के प्लग में लगाएं या एक्सटेंशन बोर्ड के जरिए चलाएं, बिजली की खपत दोनों स्थिति में एक समान ही रहती है.

पावर लॉस और तार की क्वालिटी

अगर एक्सटेंशन बोर्ड का केबल बहुत ज्यादा लंबा है, तो उसमें बहुत मामूली पावर लॉस हो सकता है. हालांकि इसका असर पूरे साल के बिल में सिर्फ कुछ रुपयों का ही होता है. इसलिए एक्सटेंशन बोर्ड खरीदते समय हमेशा उसके तार की मोटाई पर ध्यान देना चाहिए. पतले तार वाले बोर्ड बिजली के भारी लोड को सही तरीके से नहीं संभाल पाते हैं. अगर इस्तेमाल के दौरान बोर्ड या उसका तार गर्म हो रहा है, तो समझ जाएं कि वह सुरक्षित नहीं है. ऐसे बोर्ड को तुरंत बदल देना चाहिए ताकि कोई दुर्घटना न हो.

यह भी पढ़ें: Laptop से फोन चार्ज करना पड़ सकता है भारी! 90% लोग नहीं जानते ये जरूरी बात

विज्ञापन

सुरक्षित इस्तेमाल के जरूरी टिप्स

एक्सटेंशन बोर्ड खरीदते समय हमेशा अच्छी क्वालिटी और मोटे केबल वाले विकल्प का ही चुनाव करें. सस्ता या लोकल बोर्ड इस्तेमाल करने से शॉर्ट सर्किट का खतरा हमेशा बना रहता है. एक्सटेंशन कॉर्ड केवल बिजली को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का माध्यम है. यह खुद कोई बिजली नहीं पीता है. इसलिए बेफिक्र होकर सही और सुरक्षित बोर्ड का इस्तेमाल करें. अपने घर के भारी उपकरणों को हमेशा सही लोड क्षमता वाले बोर्ड से ही जोड़ें. इससे आपके उपकरण भी सुरक्षित रहेंगे और बिजली का बिल भी नहीं बढ़ेगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola