हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

क्या दो SIM चलाने से फोन की बैटरी जल्दी खत्म होती है? जानिए कितनी सच है ये बात

फोन में दो सिम चलाने या 5G नेटवर्क इस्तेमाल करने से बैटरी जल्दी खत्म होती है? (Image Credit-AI)
विज्ञापन

स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म होने की शिकायत आजकल काफी आम है. कई लोग फोन में दो सिम इस्तेमाल करते हैं, जबकि कुछ यूजर्स 5G नेटवरक इंटरनेट चलाते हैं. ऐसे में अक्सर सवाल उठता है कि क्या दो सिम एक्टिव रखने से बैटरी ज्यादा तेजी से खत्म होती है? क्या 5जी नेटवर्रक 4जी मुकाबल ज्यादा बैटरी खाता है? इसका जवाब सिर्फ सिम की संख्या या नेटवर्क के नाम में नहीं है. फोन का नेटवर्क सिग्नल, मॉडम औ इस्तेमाल का तरीका भी बैटरी बैकअप पर असर डालता है.

दो सिम एक्टिव रखने पर बैटरी ज्यादा खर्च होती है?

अगर फोन में दो सिम एक्टिव हैं, तो एक सम की तुलना में बैटरी की खपत थोड़ी बढ़ सकती है. इसकी वजह यह है कि डुअल सिम फोन दोनों नेटवर्क से कनेक्शन बनाए रखने के लिए मॉडम और रेडियो सिस्टम का इस्तेमाल करता रहता है. हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि दो सिम लगाते ही फोन की बैटरी बहुत तेजी से खत्म होने लगेगी.

कमजोर नेटवर्क में ज्यादा बैटरी खर्च हो सकती है

दोनों सिम के नेटवर्क सिग्नल मजबूत हैं तो बैटरी पर इसका असर आमतौर पर ज्यादा नहीं होता. परेशानी तब बढ़ सकती है जब दोनों में से किसी सिम या दोनों के सिग्नल कमजोर हों. ऐसा स्थिति में फोन बेहतर नेटवर्क खोजने की कोशिश करता रहता है. नेटवर्क को बार-बार सिर्च करने की प्रोसेस में बैटरी की खपत बढ़ सकती है.

विज्ञापन

क्या 5G नेटवर्क ज्यादा बैटरी खाता है?

5जी हमेशा 4जी से ज्यादा बैटरी खर्च करे, ऐसा जरूरी नहीं है. बैटरी की खपत फोन में इस्तेमाल किए गए मॉडम नेटवर्क कवरेज, 5जी बैंड और फोन के इस्तेमाल पर निर्भर करती है. इसलिए सिर्फ 5जी की बैटरी जल्दी खत्म होने की वजह मानना सही नहीं होगा.

पुराने 5G फोन में ज्यादा असर दिखता था

5G के शुरुआती दौर में आने वाले स्मार्टफोन में 5जी कनेक्शन बनाए रखने के दौरान 4जी की तुलना में ज्यादा पावर इस्तेमाल होने की समस्या देखी गई थी. अब नए स्मार्टफोन में पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर और एफिशिएंट 5जी मॉडल दिए जा रहे हैं. इससे इस मामले में सुधार हुआ है.

विज्ञापन

कमजोर 5G सिग्नल से बढ़ सकता है बैटरी ड्रेन

अगर आपके फोन में 5G सिग्नल कमजोर है तो बैटरी की खपत बढ़ सकती है. फोन बेहतर नेटवर्क खोजने के लिए लगातार कोशिश करता है. कई बार 4G और 5G के बीच बार-बार नेटवर्क बदलने की स्थिति भी बन सकती है. ऐसे में सामान्य इस्तेमाल के मुकाबले बैटरी ज्यादा तेजी से कम हो सकती है.

असली विलेन कमजोर नेटवर्क भी हो सकता है

फोन की बैटरी जल्दी खत्म होने के लिए हमेशा दो सिम या 5G को जिम्मेदार नहीं माना जा सकता. कई बार कमजोर नेटवर्क सिग्नल इसकी बड़ी वजह होता है. बेसमेंट, लिफ्ट, मेट्रो या ऐसी जगहों पर जहां नेटवर्क ठीक से नहीं आता, फोन बेहतर सिग्नल पाने के लिए लगातार नेटवर्क स्कैन करता रहता है. इसका असर बैटरी बैकअप पर पड़ सकता है.

विज्ञापन

बैटरी बचाने के लिए क्या करें

अगर किसी जगह 5जी सिग्नल लगातार कमजोर रहता है और आपको हाई-स्पीड इंटरनेट की खास जरूरत नहीं है तो 4जी पर स्विच करना मददगार हो सकात है. इससे फोन को बार-बार 5जी नेटवर्क खोजने या 4जी और 5जी के बीच स्विच करने की जरूरत कम पड़ सकती है.

अगर आप किसी दूसरे सिम का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो उसे अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है. इससे फोन को उस नेटवर्क से कनेक्श बनाए रखे की जरूरत नहीं होगी और थोड़ी बैटरी बचाने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

बैटरी बैकअप बढ़ाने के लिए स्क्रीन की ब्राइटनेस जरूरत के हिसाब से रखें. जरूरत न होने पर लोकेशन और हॉटस्पॉट जैसे फीचर्स बंद कर दें. इसके अलावा बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स को भी मैनेज करें.

ये भी पढ़ें- अपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola