Diwali With Xiaomi 2024 Sale Offer on Xiaomi 14 Civi 5G: Xiaomi ने दिवाली से पहले ही अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। कंपनी की वेबसाइट पर Xiaomi With Diwali 2024 सेल शुरू हो गई है, जिसमें आपको Xiaomi के स्मार्टफोन्स पर शानदार डिस्काउंट मिल रहे हैं। अगर आप एक शानदार कैमरे वाला फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Xiaomi 14 Civi आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इस फोन में 12GB रैम और सेल्फी के ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। दिवाली सेल के दौरान, आप इस फोन को काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। चलिए इस फोन पर मिल रही खास डील के बारे में जानें…
Xiaomi 14 Civi: डिस्काउंट और नई कीमत
Xiaomi 14 Civi को कंपनी ने इस साल June 2024 में लॉन्च किया था जो 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ 59,999 रुपये में पेश किया गया था, लेकिन Xiaomi दिवाली 2024 सेल के दौरान आप इस स्मार्टफोन को 45,999 रुपये में बिना किसी ऑफर के खरीद सकते हैं। वहीं, अगर आप इस फोन को खरीदने के लिए ICICI या HDFC बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही आपको एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा आप इस फोन का 8 GB + 256 GB वैरिएंट भी खरीद सकते हैं जिसकी कीमत 40,999 रुपये है।
ये भी पढ़ें : Samsung से आधी कीमत पर Infinix ला रहा है दमदार Flip Phone
Xiaomi 14 Civi 5G: फुल स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Xiaomi 14 Civi 5G के फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में 6.55 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलती है। फोन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट, सपोर्ट के साथ आता है। फोन की पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स है। डिस्प्ले पर प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 2 भी दिया गया है। यह स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। फोन 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
कैमरा और बैटरी
कैमरा के मामले में भी फोन काफी जबरदस्त है इसमें एलईडी फ्लैश लाइट के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। सेकेंडरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। तीसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में दो-दो 32 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे मिल रहे हैं। डिवाइस में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4700mAh की तगड़ी बैटरी भी है।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
6 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
9 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
10 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
12 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines