Smart Home Gagets Under 5000: दिवाली रोशनी और खुशियों का त्योहार है, लेकिन इस बार सिर्फ दीये और लाइट्स ही नहीं, टेक्नोलॉजी भी आपके घर को और स्मार्ट बना सकते हैं. बहुत से लोग सोचते हैं कि स्मार्ट होम डिवाइस महंगे होते हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं. अब 5,000 के अंदर भी कई शानदार गैजेट्स मिल जाते हैं, जो न सिर्फ सुविधा बढ़ाते हैं बल्कि घर की सेफ्टी और स्टाइल में भी चार चांद लगाते हैं. अगर आप इस दिवाली कुछ अलग करना चाहते हैं या किसी को गिफ्ट देने का प्लान बना रहे हैं, तो ये पांच स्मार्ट डिवाइस आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं.
Smart Video Doorbell- घर की सुरक्षा पर नजर
त्योहारों के दौरान घर की सुरक्षा सबसे अहम होती है और एक स्मार्ट वीडियो डोरबेल इसमें मददगार साबित हो सकती है. इस डिवाइस से आप दरवाजे पर आए व्यक्ति को देख और उससे बात कर सकते हैं, भले ही आप घर पर न हों. कई मॉडल्स में 7-इंच डिस्प्ले और टू-वे ऑडियो की सुविधा होती है. इसकी कीमत लगभग 4,924 रुपये है और यह डिलीवरी बॉय या गेस्ट से सुरक्षित तरीके से बात करने में मदद करता है.
Amazon Echo Dot (5th Gen)- स्मार्ट स्पीकर से आसान कंट्रोल
किसी भी स्मार्ट होम की शुरुआत एक अच्छे स्मार्ट स्पीकर से होती है. Amazon Echo Dot (5th Gen) एक ऐसा डिवाइस है जिससे आप वॉइस कमांड देकर दूसरे स्मार्ट गैजेट्स को कंट्रोल कर सकते हैं. इससे आप म्यूजिक चला सकते हैं, टाइमर सेट कर सकते हैं, मौसम की जानकारी ले सकते हैं या घर के स्मार्ट बल्ब और प्लग ऑन-ऑफ कर सकते हैं. इसमें प्राइवेसी के लिए माइक्रोफोन ऑफ करने का फिजिकल बटन भी दिया गया है. इसकी कीमत करीब 4,449 रुपये है, जो एक बेहतरीन एंट्री-लेवल स्मार्ट होम डिवाइस बनाता है.
Philips WiZ Smart Wi-Fi RGB LED Strip- घर को दें नई रोशनी
दिवाली में रोशनी का खास महत्व होता है, और Philips WiZ स्मार्ट LED स्ट्रिप इस मौके को और खास बना सकती है. यह 5 मीटर की स्ट्रिप 16 मिलियन रंगों में रोशनी देती है और इसे WiZ ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है. आप इससे ब्राइटनेस घटा-बढ़ा सकते हैं, टाइमर सेट कर सकते हैं और रंग बदल सकते हैं. इसकी इंस्टॉलेशन भी आसान है बस पील एंड स्टिक. यह Alexa और Google Assistant दोनों से काम करता है और इसकी कीमत लगभग 4,999 रुपये है.
TP-Link Tapo C200 Wi-Fi Security Camera- घर की हर मूवमेंट पर नजर
घर की सुरक्षा के लिए एक भरोसेमंद कैमरा जरूरी होता है. TP-Link Tapo C200 एक पैन-एंड-टिल्ट कैमरा है जो पूरे रूम को 360 डिग्री में कवर कर सकता है. यह 1080p फुल HD में रिकॉर्डिंग करता है और इसमें नाइट विजन व टू-वे ऑडियो की सुविधा दी गई है. किसी भी मूवमेंट पर यह आपके मोबाइल पर अलर्ट भेजता है. इसकी कीमत सिर्फ 1,399 रुपये है, जो इसे बजट में एक शानदार सुरक्षा डिवाइस बनाता है.
Mi Motion Activated Night Light 2- रात में रोशनी, बिना झंझट
Mi Motion Activated Night Light 2 रात के समय कमरे या हॉलवे में हल्की रोशनी के लिए परफेक्ट है. यह सेंसर की मदद से अपने आप ऑन हो जाता है जब कोई इसके पास आता है. 120 डिग्री के सेंसर एंगल और 360 डिग्री रोटेशन के साथ यह हर दिशा में रोशनी देता है. 15 सेकंड तक कोई मूवमेंट न होने पर यह अपने आप बंद हो जाता है. इसकी कीमत 599 रुपये है और यह रात में उठने-जागने में बहुत काम आता है.
दिवाली सेल धमाका! MacBook Air M4 पर मिल रहा 15000 का डिस्काउंट, जानें ऑफर्स और फीचर्स
अगर आप इस दिवाली घर को स्मार्ट बनाना चाहते हैं तो भारी खर्च करने की जरूरत नहीं है. 5,000 रुपयें से कम में ऐसे कई डिवाइस उपलब्ध हैं जो सेफ्टी, सुविधा और स्टाइल तीनों को बढ़ाते हैं. इनमें से कोई भी स्मार्ट डिवाइस न सिर्फ आपके लिए बल्कि आपके परिवार और दोस्तों के लिए भी एक शानदार दिवाली गिफ्ट बन सकता है. इस फेस्टिव सीजन में घर को टेक्नोलॉजी से जगमगाने का वक्त आ गया है.
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
5 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
7 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines