Diwali Sale Discount on Samsung Galaxy S23 5G: देश के सबसे बड़े त्योहारों में से एक दिवाली है और ऐसे में लोगों के घरों में सफाई चालू है। सफाई के साथ-साथ कुछ लोग अपने गैजेट्स को भी अपग्रेड करने की कोशिश में हैं। इसके लिए कई लोग सबसे बड़ी सेल यानी दिवाली सेल का इंतजार कर रहे हैं और करें भी क्यों न, हर साल दिवाली के दौरान भारी छूट के साथ कई स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स मिलते हैं। अमेजन, फ्लिपकार्ट के अलावा अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइट दिवाली के तहत शानदार डील्स एंड ऑफर्स पेश करती हैं।
Samsung Galaxy S23 फोन पर शानदार डील
सैमसंग के महंगे फोनों में से एक सैमसंग गैलेक्सी एस23 है। इसकी कीमत पर 52000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। खासियत की बात करें तो इस फोन में 6.1 इंच का डिस्प्ले है। 50MP + 10MP + 12MP का ट्रिपल रियर कैमरा और फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा है। ये फोन 3900 mAh Lithium Ion बैटरी के साथ है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर है।
ये भी पढ़ें- TRAI New Rule: 1 नवंबर से कम होगी Jio, एयरटेल, Vi और BSNL के ग्राहकों की टेंशन!
कहां से मिल रहा 52,000 रुपये की छूट के साथ फोन?
फ्लिपकार्ट पर बिग दिवाली सेल (Flipkart Big Diwali Sale 2024) के तहत सैमसंग का 5जी फोन सस्ते में मिल रहा है। इसके 8 GB RAM + 128 GB ROM वेरिएंट को आप छूट के साथ खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 89,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर इसे 37,999 रुपये में बेचा जा रहा है। फोन को अन्य ऑफर्स के तहत अधिक छूट के साथ खरीद सकते हैं।
Big Diwali Sale: स्मार्टफोन पर छूट
आप स्मार्टफोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के तहत अधिक डिस्काउंट पा सकते हैं। Flipkart Axis Bank Credit Card पर 5% छूट मिल रही है। SBI Credit Card से EMI लेनदेन पर 250 रुपये का ऑफ मिल सकता है। अगर आपके पुराना फोन है तो आप स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके भी छूट पा सकते हैं। हालांकि, ऑफर्स एंड डिस्काउंट में बदलाव हो सकते हैं जिससे जरूरी नहीं है कि आपको इस डील का फायदा मिल सके।
ये भी पढ़ें- New Rules: 1 नवंबर से बदलने जा रहे हैं 10 नियम, जानें आम लोगों की जेब पर कितना पड़ेगा असर?
संबंधित खबरें
Airtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
5 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
7 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
10 hrs agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines