Diwali Sale Discount Offer on OnePlus 12: क्या आप भी दमदार Android फोन की तलाश में हैं तो वनप्लस दिवाली सेल के दौरान शानदार ऑफर्स लेकर आ रहा है जो 26 सितंबर से लाइव होंगे। वनप्लस 12, जो कंपनी का सबसे पावरफुल डिवाइस है, सेल में 60,000 रुपये से कम में बैंक ऑफर्स के साथ उपलब्ध होगा। इतना ही नहीं, वनप्लस 12 खरीदने पर, आपको डिवाइस के साथ 13,000 रुपये की कीमत वाले बड्स प्रो 2 भी बिल्कुल फ्री मिलेंगे। डिस्काउंट वाला यह डिवाइस इसकी ऑफिशियल वेबसाइट, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स और अमेजन, बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स और क्रोमा जैसे कई अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध होगा।
वनप्लस 12 पर डिस्काउंट ऑफर
वनप्लस 12, जिसकी कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 64,999 रुपये है, सेल में डिस्काउंट पर मिलेगा। आप बैंक डिस्काउंट के जरिए फोन पर 7,000 रुपये तक की छूट ले सकते हैं, जो क्रेडिट या डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर मिलेगी। इसके अलावा फोन पर 2,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी उपलब्ध है। इन ऑफर्स को लागू करने के बाद, OnePlus 12 की कीमत 55,999 रुपये रह जाती है। इसके साथ ही, OnePlus 12 खरीदारों को स्मार्टफोन के साथ OnePlus Buds Pro 2 भी बिल्कुल फ्री मिलेंगे।
ये भी पढ़ें : Flipkart Sale से पहले धड़ाम गिरी iPhone 16 की कीमत, चेक करें ये शानदार डील
OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशन
OnePlus 12 स्मार्टफोन में 6.82 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है जिसमें क्रिस्प विजुअल के लिए हाई रेजोल्यूशन है। डिवाइस में इसकी ProXDR डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ स्मूथनेस के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन की बदौलत स्क्रीन भी काफी ब्राइट और Durable है।
दमदार प्रोसेसर से है लैस
स्लीक और स्टाइलिश डिजाइन के साथ-साथ OnePlus 12 अपने बड़े डिस्प्ले के बावजूद काफी कॉम्पैक्ट फील होता है, जिससे इसे पकड़ना और इस्तेमाल करना आसान है। यह दो कलर ऑप्शन फ्लोई एमराल्ड और सिल्की ब्लैक में आता है। Android 14 पर बेस्ड OxygenOS पर चलने वाला ये डिवाइस Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 5,400 mAh की बैटरी है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
7 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
8 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
10 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
13 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines