Diwali Photography Tips : दिवाली नजदीक आने के साथ त्योहारी सीजन पूरे जोरों पर है। यह साल का वह समय भी है जब लगभग हर कोई खास पलों को अपने स्मार्टफोन में कैद करने के लिए अपना फोन निकालता है। वहीं अगर आप भी फोटोग्राफी के शौकीन है तो आज हम आपके लिए कुछ टिप्स को शेयर करने जा रहे हैं जिनका यूज करके आप जबरदस्त Photos क्लिक कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
कैमरे फ़िल्टर का करें यूज
अगर आप इस दिवाली शानदर तस्वीरें लेना चाहते हैं तो कैमरा टोन फिल्टर का यूज करके अपने खास पलों को और भी खास बना सकते हैं। इसका यूज करने के लिए आपको अपने आईफोन में नार्मल कैमरा ओपन करना है और स्क्रीन पर स्वाइप अप करना है जिसके बाद यहां आपको कैमरे फ़िल्टर का ऑप्शन दिखाई देगा।
फ्लैश लाइट का न करें यूज
जितना हो सके फोटोग्राफी करते टाइम फ्लैश का यूज करने से बचें क्योंकि इससे कई बार फोटो की क्वालिटी बहुत खराब हो जाती है। इसके बजाय, आप नेचुरल या बाहर की लाइट के हिसाब से क्लिक करें।
डिजिटल जूम से बचें
अक्सर देखा गया है कि डिजिटल जूम लगभग हमेशा खराब परिणाम देता है क्योंकि यह छवि के रेजोल्यूशन को कम कर देता है। बेहतर तस्वीरें लेने के लिए जितना हो सके ऐसा करने से बचें। हालांकि ऑप्टिकल जूम ठीक है क्योंकि वे फ़ोटो की क्वालिटी को इफेक्ट नहीं करता है। अब आपको मार्केट में बहुत से ऐसे स्मार्ट फोन मिल जाते हैं। यदि आपके पास केवल डिजिटल जूम है तो इसका यूज करने के बजाय, पास से तस्वीर लें।
कैंडल्स और लाइट्स का करें यूज
आप अपनी फोटो पर कुछ अलग इफ़ेक्ट देने के लिए दिवाली लाइट्स का भी यूज कर सकते हैं। इसके साथ आपको पोर्ट्रेट मोड का यूज करना चाहिए। कैंडल्स से आप फोन को स्टेबल रख कर कुछ शानदार तस्वीरें भी कैप्चर कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
5 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
23 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines