Diwali Gift Ideas: इस दिवाली गिफ्ट करें शानदार Tablet, कीमत 20 हजार से कम
Diwali Gift Ideas: हम आपके लिए कुछ बेस्ट टेबलेट्स की लिस्ट लेकर आए हैं जिन्हें आप इस दिवाली गिफ्ट कर सकते हैं।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Diwali Gift Ideas: दिवाली आने में अब कुछ दिन बाकि हैं। इससे पहले कई बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां कई प्रोडक्ट्स पर धांसू डील्स ऑफर कर रही हैं। वहीं अमेजन और फ्लिपकार्ट पर दिवाली सेल चल रही है जिसका आज आखिरी दिन है। अगर आप भी इन दिनों अपने परिवार वालों को कुछ शानदार गिफ्ट देने का प्लान बना रहे हैं तो उन्हें आप इस दिवाली एक टेबलेट भी दे सकते हैं। इसी कड़ी में हम आपके लिए कुछ बेस्ट टेबलेट्स की लिस्ट लेकर आए हैं जिन्हें आप इस दिवाली गिफ्ट कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन सभी की कीमत 20 हजार रुपये से कम है। चलिए सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 एक 20 हजार से कम में आने वाला शानदार टैबलेट है जिसमें आपको 1,920×1,200 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 10.5 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलती है। यह टैबलेट एंड्रॉइड 11 पर बेस्ड वन यूआई पर चलता है और बेस मॉडल में 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट में 3GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 7040 mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है। कैमरा की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 8-मेगापिक्सल का कैमरा है, जबकि फ्रंट में सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी, वाई-फाई और जीपीएस शामिल हैं।
वहीं अगर आप इसके LTE मॉडल के साथ जाते हैं तो प्राइस के हिसाब से ये बिल्कुल भी सही ऑप्शन नहीं है। यही कारण है कि हमने यहां सिर्फ वाई-फाई मॉडल को चुना है। साथ ही इसमें आपको सिर्फ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है जो काफी कम है। हालांकि इस दिक्कत को आप मात्र 300 रुपये से 400 रुपये का SD कार्ड खरीद कर सॉल्व कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : भारत के बाद Apple ने आर्मेनिया में IPhone यूजर्स को भेजी चेतावनी, क्या सच में हैक हो रहे हैं Phone?
Nokia T21 एंड्रॉइड टैबलेट में 1200×2000 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन वाला 10.36 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले है। टैब 1.8GHz ऑक्टा-कोर Unisoc T612 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 4GB रैम है। टैबलेट में 8-मेगापिक्सल के रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। एंड्रॉइड 12 ओएस पर चलने वाला ये टैबलेट 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज से लैस है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। Nokia T21 में कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग, जीपीएस, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी और एनएफसी शामिल है।
इस टैबलेट की अगर सैमसंग से तुलना करें तो एक हजार रुपये एक्स्ट्रा देकर आप इसमें LTE और ज्यादा स्टोरेज ले सकते हैं और इसमें आपको एंड्रॉइड 12 ओएस मिलता है जो इसे एक अपग्रेड बना देता है। प्राइस के हिसाब से ये एक बेस्ट ऑप्शन है।
Key Features
कीमत: 19,999 (Croma)
OnePlus ने हाल ही में इस टैबलेट को पेश किया था जो अभी तक का इस प्राइस रेंज में वैल्यू फॉर मनी टैबलेट है। लेटेस्ट फीचर्स से लेकर 128GB ROM और MediaTek Helio G99 ओक्टा कोर प्रोसेसर तक, इस टैब में वह सबकुछ मौजूद है जो इसे काफी खास बना देता है। अगर आप नार्मल यूजर हैं तो Samsung भी बुरा नहीं है लेकिन 15 हजार से कम में आपको नोकिया और 20 हजार से कम में OnePlus Pad Go के साथ ही जाना चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: