Diwali Amazon Flipkart Sale Tv Screen Types LCD LED OLED QLED: दिवाली पर लोग अमेज़न और फ्लिपकार्ट सेल के जरिए नया टीवी खरीदते हैं। हालांकि जब लोग टीवी खरीदने जाते हैं तो डिस्प्ले को लेकर इतना भ्रम हो जाता है कि लोगों को समझ में नहीं आता है वे कौनसा टीवी खरीदें? अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर फिलहाल दिवाली की सेल चल रही है। इस दौरान कुछ लोग केवल कीमत और सुविधा को ध्यान में रखकर टीवी खरीद लेते हैं। वहीं टेक्नीक को नजरअंदाज कर देते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कम बजट में अच्छी स्क्रीन वाला कौनसा टीवी आपके लिए बेहतर हो सकता है।
एलसीडी डिस्प्ले क्या होता है?
एलईडी को लिक्विड डिस्प्ले के नाम से जाना जाता है। यह कांच या प्लास्टिक की दो परतों के बीच तरल क्रिस्टल का यूज कर काम करता है। जैसे ही इसमें बिजली आती है ये क्रिस्टल अपनी जगह बदल देते हैं जिससे वे या तो लाइट को रोक देते हैं या उसे निकलने की परमिशन देते हैं। प्रकाश का यही हेरफेर टीवी का डिस्प्ले बनाता है जिसे आप टीवी पर देखते हैं। एलसीडी टीवी में, आमतौर पर एलसीडी पैनल के पीछे एक बैकलाइट सोर्स होता है। यह बैकलाइट, जिसमें फ्लोरोसेंट लैंप शामिल है, क्रिस्टल के माध्यम से रोशनी उत्पन्न करता है। एलसीडी पैनल एक शटर की तरह काम करता है, जो चित्र को उत्पन्न करने के लिए रोशनी को नियंत्रित करता है। एलसीडी डिस्प्ले विभिन्न आकारों में आते हैं और आमतौर पर बजट के अनुकूल होते हैं।
एलईडी डिस्प्ले क्या है?
एलईडी को एलसीडी के समान ही माना जाता है, लेकिन इस टीवी डिस्प्ले में स्क्रीन के पीछे लाइट के सोर्स के रूप में एलसीडी डिस्प्ले के फ्लोरोसेंट लैंप के बजाय एलईडी होती हैं। यह ऑप्शन पारंपरिक एलसीडी की तुलना में बेहतर कंट्रास्ट प्रदान करता है। लेकिन, जब काले रंग की गहराई की बात आती है तो वे एलईडी टीवी डिस्प्ले से बेहतर नहीं हैं।
टीवी पर ओएलईडी डिस्प्ले क्या है?
ओएलईडी को ऑर्गेनिक लाइट एमिटिंग डायोड के नाम से जाना जाता है। ओएलईडी में बैकलाइट के बजाय, प्रत्येक पिक्सेल अपनी लाइट और रंग उत्पन्न करता है। जब किसी पिक्सेल को किसी विशेष रंग या चमक को प्रदर्शित करने की जरूरत होती है, तो वह लाइट को कम या ज्यादा कर देता है। ओएलईडी टीवी को परफैक्ट ब्लैक की परमिशन देता है। क्योंकि इसमें पिक्सल को पूरी तरह बंद किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
19 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
21 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines