Diwali Photography Tips: दिवाली का त्यौहार रोशनी, रंगों और खुशियों से भरपूर होता है। घरों में दीपक जगमगाते हैं, सड़कों पर रोशनी का जादू बिखरता है और आसमान में आतिशबाजी रंग भरती है। ऐसे पलों को कैमरे में कैद करना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन कम रोशनी, ते ज मूवमेंट और भीड़भाड़ वाली जगहों पर साफ और परफेक्ट तस्वीरें लेना आसान नहीं होता। कुछ आसान और असरदार स्मार्टफोन फोटोग्राफी टिप्स अपनाकर आप अपनी दिवाली की तस्वीरों को और भी शानदार बना सकते हैं।
1. हाई रेजोल्यूशन में करें शूट
सबसे पहले अपने फोन का कैमरा सेटिंग चेक करें और उसे हाई रेजोल्यूशन पर सेट करें। बहुत बार फोन कम रेजोल्यूशन पर फोटो खींचता है ताकि स्टोरेज बचाई जा सके। लेकिन अगर आप 48MP या फुल रेजोल्यूशन में तस्वीरें क्लिक करेंगे तो तस्वीरों में डिटेल और भी ज्यादा निखरकर आएगी। फोटो लेने से पहले कैमरे के लेंस को माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करना न भूलें ताकि धुंधली तस्वीरें न आएं।
2. रोशनी का सही इस्तेमाल करें
किसी भी अच्छी तस्वीर के लिए रोशनी सबसे अहम होती है। कोशिश करें कि जितना हो सके नैचुरल लाइट में शूट करें। दोपहर की तेज धूप से बचें क्योंकि इससे चेहरे पर अनचाही परछाइयां आ सकती हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त के आसपास का समय यानी ‘गोल्डन ऑवर’ फोटो के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। घर के अंदर या दीयों के पास फोटो लेते समय रोशनी को चेहरे या मुख्य ऑब्जेक्ट पर सही तरीके से गिरने दें ताकि फोटो और भी साफ दिखे।
3. सिनेमैटिक मोड का फायदा उठाएं
अगर आपके पास iPhone है तो आप सिनेमैटिक मोड का उपयोग करके प्रोफेशनल लुक वाली तस्वीरें और वीडियो बना सकते हैं। इस मोड में कैमरा सब्जेक्ट पर फोकस बनाए रखता है और बैकग्राउंड को ब्लर करके एक शानदार इफेक्ट देता है। यह फीचर iPhone 13 सीरी ज से उपलब्ध है और दिवाली जैसे मौकों पर बेहद काम आता है।
4. एंगल के साथ करें एक्सपेरिमेंट
हर तस्वीर को आंखों के लेवल से खींचने की जरूरत नहीं होती। थोड़ा नीचे झुककर या ऊपर से क्लिक करके तस्वीर में नया परिप्रेक्ष्य लाया जा सकता है। दीयों को जमीन के लेवल से शूट करें या ऊपर से रंगोली का शॉट लें। इसके अलावा, लोगों की हंसी, आतिशबाजी जलाते हुए या मिलकर जश्न मनाते हुए कैंडिड तस्वीरें लें, ये तस्वीरें अक्सर सबसे ज्यादा असरदार होती हैं।
5. मोमेंट को फील करें, सिर्फ क्लिक न करें
तस्वीर सिर्फ कैमरे से नहीं बनती, उस पल को महसूस करना भी जरूरी होता है। दिवाली के दौरान जब आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ हंसी-खुशी के पल बिता रहे हों, तो कैमरा ऐसे ही मोमेंट कैप्चर करने दें। जब फोटो में भावनाएं दिखती हैं, तो वो हमेशा यादगार बन जाती है।
थोड़ी सी तैयारी और सही तकनीक से आप अपनी दिवाली की हर तस्वीर को खास बना सकते हैं। इन आसान टिप्स के साथ आपके स्मार्टफोन से निकली तस्वीरें किसी प्रोफेशनल कैमरे से कम नहीं लगेंगी। इस दिवाली सिर्फ रोशनी ही नहीं, यादों को भी जगमगाएं।
ये भी पढ़ें- भाईदूज पर क्या दें तोहफा? 2000 से कम के ये 5 Earbuds हैं बेस्ट ऑप्शन, भाई हो जाएगा खुश
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
4 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
23 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines