Diwali 2022 Gifts: आज यानी 24 अक्टूबर को देशभर में दिवाली (Diwali) का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन अपने दोस्त-परिवार, करीबियों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करते हैं। साथ ही उन्हें गिफ्ट देकर दिवाली की बधाईयां (Diwali Wishes with Gifts) भी देते हैं। अगर अभी तक आपने कोई तोहफा अपने करीबियों के लिए नहीं लिया है तो कुछ गिफ्ट आइडियाज (Diwali Gift Ideas 2022) आज हम आपको बताने जा रहे हैं जो आपके शायद काम आ सके।
अभी पढ़ें – WhatsApp Outage Issues Fixed: घंटों ठप होने के बाद व्हाट्सएप फिर से चलना शुरू!
कुकीज और ड्राय फ्रूट्स हैम्पर (Cookies and Dry fruit hampers)
जो लोग अपने प्रियजनों के स्वाद और स्वास्थ्य का ख्याल रखते हैं, उन्हें अपनी दिवाली को खास बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स और कुकीज का एक पैकेट जरूर लेना चाहिए।
2. स्मार्टवॉच (Smartwatch)
आजकल स्मार्टवॉच का एक चलन है और हर कोई इसे चाहता है। क्यों न आप अपनी प्यारी बहन के लिए एक खरीद कर इस साल भाई दूज पर गिफ्ट दें। स्मार्टवॉच में कई नए और अपडेटेड फीचर हैं। आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकते हैं।
3. महिला दोस्त के लिए बेस्ट गिफ्ट (Gift for Female Friends)
अगर आप किसी महिला दोस्त को तोहफा देना चाहते हैं तो मेकअप प्रोडक्ट्स या स्किन केयर प्रोडक्ट्स दे सकते हैं। ये आपके बजट में भी आ सकेंगे। इनमें काजल, लिपस्टिक, आई-लाइनर, ब्लश, कंटूर किट, आईलैश पैलेट और भी बहुत कुछ हर लड़की की जरूरत है चाहे वो किसी भी उम्र की हो।
4. चांदी और सोने के सिक्के (Silver and Gold Coins)
दिवाली के अवसर पर आप अपने करीबियों को चांदी या सोने का सिक्का दे सकते हैं। इसमें गणेश और लक्ष्मी के सिक्के लोगों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं।
5. हेडफोन (Headphones)
हेडफ़ोन आमतौर पर एक शानदार और उचित विकल्प होता है, चाहे आपकी बहन या भाई पढ़ रहे हों या काम कर रहे हों। जब भी आपके भाई-बहन इसका इस्तेमाल करेंगे वे आपके बारे में सोचेंगे।
अभी पढ़ें – Apple Watch ने बचाई जमीन में जिंदा दफन एक महिला की जान, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!
6. डिनर सेट (Dinner Sets)
डिनर सेट एक ऐसा तोहफा है जो सभी को पसंद आता है। अगर आप ये किसी को देते हैं तो वो उनके काम आ सकता है। महिला हो या पुरुष इस तोहफे को लेने से कोई इंकार नहीं कर सकता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
47 mins agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
21 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
22 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines