Disney Plus Password Sharing New Rules: क्या आप भी Disney+ यूजर हैं? तो आपके लिए बड़ा अपडेट है। ऐसा लग रहा है कि डिज्नी प्लस नेटफ्लिक्स की राह पर चल रहा है। जी हां, प्लेटफार्म जल्द ही पासवर्ड शेयरिंग पर नकेल कसने जा रहा है, जिसका मतलब है कि लोग अब अपने घर के बाहर पासवर्ड शेयर नहीं कर पाएंगे। द वर्ज की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को एक अर्निंग कॉल के दौरान, डिज्नी के सीईओ बॉब इगर ने घोषणा की है कि कंपनी इस सितंबर से आपके घर के बाहर के लोगों के साथ पासवर्ड शेयर करने के खिलाफ नए नियमों को लागू करना शुरू कर देगी।
खरीदना पड़ सकता है पेड शेयरिंग
पासवर्ड शेयरिंग को रोकने का ये कदम अभी तक साफ नहीं है। फरवरी में, डिज्नी ने पेड शेयरिंग शुरू करने के अपने प्लान्स का भी खुलासा किया था। जून में, डिज्नी ने कुछ देशों में पेड शेयरिंग को लागू किया, लेकिन यह नहीं बताया कि अमेरिका और भारत में ये कब आएगा। अब, डिज्नी सितंबर तक अधिक ग्राहकों को पेड शेयरिंग खरीदने के लिए कह सकती है, हालांकि कंपनी ने अभी तक एक्स्ट्रा कॉस्ट का खुलासा नहीं किया है।
Netflix ने पिछले साल शुरू की थी ये सर्विस
डिज्नी की ये अप्रोच नेटफ्लिक्स की स्ट्रेटेजी को दिखा रहा है, जिसने पिछले साल पेड शेयरिंग शुरू की थी और एक अकाउंट में किसी अन्य व्यक्ति को जोड़ने के लिए हर महीने एक्स्ट्रा $7.99 का शुल्क लिया था। शुरुआती चिंताओं के बावजूद, पासवर्ड शेयरिंग पर नेटफ्लिक्स की नकेल को इसके यूजर्स द्वारा काफी हद तक एक्सेप्ट किया गया है।
ये भी पढ़ें : Amazon Vs Flipkart Sale: लूट लो! यहां सस्ते में मिल रहे हैं Earbuds; जानें ऑफर्स
अक्टूबर से महंगे होंगे ये सब्सक्रिप्शन
पासवर्ड शेयरिंग पर रोक के अलावा, डिज्नी अक्टूबर से डिज्नी प्लस, हुलु और ईएसपीएन प्लस के लिए सब्सक्रिप्शन की कीमतें बढ़ाने जा रहा है। इगर ने भरोसा जताया कि कीमतों में बढ़ोतरी से ग्राहकों की संख्या में कोई खास कमी नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि कंपनी एबीसी न्यूज लाइव और क्यूरेटेड प्लेलिस्ट जैसी नई सामग्री के माध्यम से अधिक मूल्य जोड़ने की योजना बना रही है, जिससे उन्हें लगता है कि डिज्नी को उच्च कीमतों को सही ठहराने के लिए एक मजबूत स्थिति मिलेगी।
कहा जा रहा है जैसे-जैसे डिज्नी इन बदलावों को लागू करेगा, ग्राहकों को नए नियमों और कीमतों में बढ़ोतरी के लिए तैयार रहना चाहिए, जो कंपनी की राजस्व बढ़ाने और अपने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की सफलता को बनाए रखने की स्ट्रेटेजी को दिखाता है। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने अपने सब्सक्राइबर बेस और रेवेन्यू को बढ़ाने के लिए पासवर्ड शेयरिंग पर नकेल कसी थी।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines