Disney Plus Password Sharing Restricted: देश का प्रसिद्ध ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने हाल ही में अपने पासवर्स शेयरिंग की सुविधा पर रोक लगाई है। कंपनी ने इसे लोगों के बीच में ‘वन पासवर्ड वन यूजर’ के नियम के तहत लागू किया था, जिसके बाद से लोगों के लिए दोस्तों के पासवर्ड आइडी से नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इसी तरह से डिज्नी प्लस भी अपने यूजर्स के लिए एक नया नियम लाने की तैयारी में है।
पासवर्ड शेयररिंग पर लगेगी रोक
डिज्नी+ के नए मोनिटाइजेशन रणनीति के हिस्से के रूप में नेटफ्लिक्स जैसी पासवर्ड-शेयरिंग क्रैकडाउन सिस्टम लागू करने का प्लान बना रहा है। कंपनी के सीईओ बॉब इगर ने भविष्य की बेनिफिट-ड्राइविंग प्लानों को शेयर किया। इस रणनीति के हिस्से के रूप में डिज्नी+ इस साल के अंत तक अतिरिक्त नियमों और शर्तों के साथ ग्राहक समझौते को अपडेट करेगा। ऐसे में साल 2024 की शुरुआत तक प्लेटफॉर्म पर पासवर्ड-शेयरिंग क्रैकडाउन लागू कर सकता है।
ये भी पढ़िए- Mobile Phone Blast Reason: भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, वरना फट सकता है आपका फोन!
रेवेन्यू को बढ़ाने के लिए लागू कर सकते हैं ये नियम
पिछले तीन महीनों में डिज्नी+ ने कनाडा और अमेरिका में 3 लाख से ज्यादा ग्राहक खो दिए हैं। इसी तरह इसकी भारतीय सहायक कंपनी डिज्नी+ हॉटस्टार के भी 12.5 मिलियन से ज्यादा ग्राहकों की गिरावट का अनुभव हुआ है। हालांकि, अमेरिका में प्रति भुगतान यूजर औसत रेवेन्यू $7.14 से बढ़कर $7.31 हो गया है।
इस दिन से लागू होंगी डिज्नी+ की नई कीमत
प्लेटफॉर्म ने एड-फ्री डिज्नी+ की सब्सक्रिप्शन फीस 10.99 डॉलर प्रति माह से बढ़ाकर 13.99 डॉलर कर दिया है। इसकी नई कीमतें 12 अक्टूबर 2023 से लागू होंगी। इसके अलावा कंपनी ने 7.99 डॉलर प्रति माह की कीमत पर एक नया एडवर्टाइजमेंट पोस्ट सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किया है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines