Disney Hotstar to Merge with Jio Cinema: भारत के ओटीटी का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाल ही में डिज्नी हॉटस्टार को खरीदने के बाद एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी अब डिज्नी हॉटस्टार को जियो सिनेमा में मर्ज करने की तैयारी कर रही है। इस विलय से भारतीय ओटीटी मार्केट में काफी हलचल मच गई है। क्या आप जानना चाहते हैं कि इस विलय के पीछे क्या कारण है? और इसका भारतीय ओटीटी मार्केट पर क्या असर पड़ेगा? इस विलय से भारतीय दर्शकों के लिए कोई फायदा होगा या नहीं चलिए इसी के बारे में जानते हैं…
क्यों किया जा रहा है मर्ज?
दरअसल हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार रेगुलेटरी मंजूरी के बाद डिज्नी हॉटस्टार का विलय जियो सिनेमा में जल्द ही कर दिया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि रिलायंस इंडस्ट्रीज दो ओटीटी प्लेटफॉर्म चलने के सपोर्ट में नहीं है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में भी ये दावा किया गया है कि डिज्नी हॉटस्टार और जियो सिनेमा को मर्ज करने की प्लानिंग भी पूरी हो गई है।
ये भी पढ़ें : Vivo V40 का पहली सेल में 8500 रुपये तक गिरा Price! चेक करें डील
50 करोड़ से भी ज्यादा डाउनलोड
बता दें कि इस वक्त गूगल प्ले स्टोर पर डिज्नी हॉटस्टार के लगभग 50 करोड़ से भी ज्यादा डाउनलोड हैं जबकि जियो सिनेमा 10 करोड़ लोग अपने फोन में यूज कर रहे हैं। डिज्नी हॉटस्टार स्टार इंडिया का है, जो वॉल्ट डिज्नी का एक हिस्सा है। जबकि जियो सिनेमा रिलायंस इंडस्ट्रीज के वियाकॉम 18 के अंडर आता है।
मंजूरी मिलने का इंतजार
इस साल फरवरी में, रिलायंस और वॉल्ट डिज्नी ने अपने इंडियन एंटरटेनमेंट बिजनेस, स्टार और वियाकॉम 18 को मिलाकर एक बड़ी कंपनी बनाने की घोषणा की थी। इस नए ग्रुप के पास 100 से ज्यादा टेलीविजन चैनल और दो बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म होंगे। कंपनी ने कुछ हिंदी और रीजनल चैनल्स को बंद करने की भी योजना बनाई है ताकि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के नियमों का पालन किया जा सके। वर्तमान में, इस मर्जर को सीसीआई और नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल से मंजूरी मिलने का इंतजार है। कहा जा रहा है कि इससे कहीं न कहीं Netflix और Amazon को कड़ी टक्कर मिलेगी।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 hr agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
4 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
5 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
18 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
23 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines