हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Dish TV की VZY Smart TV: अब एक ही स्क्रीन पर DTH और OTT, कीमत 12,000 हजार से शुरू, पढ़ें डीटेल्स

Dish TV ने भारत में अपनी VZY Smart TV रेंज लॉन्च की है। 32-इंच HD से लेकर 55-इंच 4K QLED तक, इन टीवी में Google TV 5, इन-बिल्ट DTH, OTT ऐप्स और Dolby Vision जैसी प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Photo From: unsplash

VZY Smart TV By Dish TV: डायरेक्ट-टू-होम (DTH) सेवाओं में लंबे समय से जानी जाने वाली Dish TV India ने अब स्मार्ट टेलीविज़न की दुनिया में कदम रखा है। कंपनी ने अपनी नई VZY Smart TV सीरीज़ लॉन्च की है, जो ट्रेडिशनल DTH और मॉर्डन OTT प्लेटफॉर्म्स को एक साथ जोड़ती है।

VZY का मतलब और कॉन्सेप्ट

कंपनी ने इस नए ब्रांड को सिर्फ एक टीवी नहीं, बल्कि एक एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म के रूप में पेश किया है। VZY का मतलब है- Vibe, Zone और You। इसका मकसद है दर्शकों को टीवी चैनल्स और डिजिटल कंटेंट, दोनों का अनुभव एक ही स्क्रीन पर देना।

साइज और स्पेसिफिकेशंस

VZY Smart TVs 32-इंच HD से लेकर 55-इंच 4K QLED वेरिएंट तक उपलब्ध हैं। सभी मॉडल्स Google TV 5 (Android 14) पर चलते हैं और नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब जैसे लोकप्रिय ऐप्स प्री-लोडेड आते हैं।

विज्ञापन
  • डिस्प्ले: Dolby Vision और HDR10 सपोर्ट
  • ब्राइटनेस: 350 निट्स तक
  • ऑडियो: Dolby Audio, प्रीमियम वेरिएंट्स में Dolby Atmos
  • स्टोरेज: 2GB RAM और 32GB तक इंटरनल स्टोरेज

साथ ही इनमें बेजल-लेस डिजाइन, क्रोमकास्ट, AirPlay और वॉइस-एनेबल्ड रिमोट जैसी सुविधाएं भी हैं।

ये भी पढ़ें- Flipkart Big Billion Days 2025: स्मार्टफोन्स और गैजेट्स पर मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट, प्री-डील्स भी शुरू

विज्ञापन

इन-बिल्ट DTH और कंटेंट बंडल

कुछ चुनिंदा मॉडल्स में इन-बिल्ट DTH सेट-टॉप बॉक्स भी मिलेगा, जिससे अलग कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी ने इन टीवीज़ को कंटेंट-केंद्रित बनाया है। खास बात यह है कि VZY टीवी में पहले से ही कई OTT सब्सक्रिप्शंस और कंटेंट बंडल उपलब्ध होंगे, जिससे यूज़र्स को साल भर अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा।

कीमत और अवेलेबिलिटी

VZY Smart TVs की कीमतें 12,000 रुपये से शुरू होकर 45,000 रुपये तक जाती हैं। इन्हें पूरे भारत में रिटेल स्टोर्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और एक्सपीरियंस सेंटर्स पर उपलब्ध कराया जाएगा। कस्टमर्स के लिए नो-कॉस्ट EMI और जीरो डाउन पेमेंट जैसी सुविधाएं भी होंगी।

विज्ञापन

भविष्य का प्लान

कंपनी ने फिलहाल अल्ट्रा-प्रीमियम (1 लाख रुपये से ऊपर) कैटेगरी में उतरने की योजना नहीं बनाई है, लेकिन धीरे-धीरे इस लाइनअप को प्रीमियम सेगमेंट तक ले जाने का इरादा जरूर है। Dish TV मानती है कि हार्डवेयर से ज्यादा कंटेंट और यूजर एक्सपीरियंस ही इस मार्केट में गेम-चेंजर साबित होगा।

ये भी पढ़ें- iPhone 17 सीरीज लॉन्च के साथ Apple ने हटाए पुराने मॉडल, अब नहीं खरीद पाएंगे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola