Discount on iPhones: दिवाली आ गई है और यह आईफोन खरीदने का सबसे अच्छा मौका है। इस त्योहारी सीजन में Amazon iPhone 13 पर भारी छूट दे रहा है। जबकि iPhone 14 फ्लिपकार्ट पर सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है। फोन पर बैंकों की ओर से एक्स्ट्रा डील्स और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं, जिसके बाद आप iPhone 13 को 40,000 से कम में खरीद सकते हैं।
iPhone 13 पर 27 प्रतिशत डिस्काउंट
Amazon स्टारलाइट कलर में Apple iPhone 13 (128GB) पर सबसे जबरदस्त डील ऑफर कर रहा है। ई-कॉमर्स दिग्गज 27 प्रतिशत की छूट दे रहा है, जिससे आप इसे 50,749 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि फोन का एक्चुअल प्राइस 69,900 रुपये है। इसके अलावा, अमेजन पर अन्य बैंक और एक्सचेंज डील भी उपलब्ध हैं।
अमेजन फेस्टिव सेल के दौरान iPhone 13 पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। अपने पुराने डिवाइस में ट्रेडिंग करके आप 45,000 तक बचा सकते हैं। यह ऑफर डील को और भी शानदार बना देता है। हालांकि इससे पहले इस बात की जांच जरूर कर लें कि आपके क्षेत्र में एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है या नहीं, इसके लिए अपने क्षेत्र का पिन कोड दर्ज करें।
ये भी पढ़ें : Amazon Sale में Automatic Washing Machine खरीदने का जबरदस्त मौका! मिल रहा 52% तक डिस्काउंट
iPhone 13 स्पेसिफिकेशन
Apple iPhone 13 में शानदार 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है। फोन में दो एक 12MP वाइड और अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेटअप के साथ 12MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। आप फोटोग्राफ़िक स्टाइल और स्मार्ट एचडीआर 4 जैसे कई फ़ोटोग्राफ़ी मोड का यूज कर सकते हैं। इसमें कम रोशनी में शानदार फोटो के लिए नाइट मोड भी है। iPhone 13 में सुपर-फास्ट परफॉर्मेंस के लिए A15 बायोनिक चिप मिलती है।
iPhone 14 पर बेस्ट डील
वहीं दूसरी तरफ iPhone 14 (Midnight, 128GB) पर फ्लिपकार्ट शानदार डील दे रहा है। SBI Credit Card से पेमेंट करने पर आप 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी ले सकते हैं। इस वक्त 19% ऑफ के बाद आप इस फोन को 55,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। साथ ही कंपनी अपने पुराने डिवाइस में ट्रेडिंग करने पर 45,000 दे रही है। इस ऑफर का यूज करके आप फोन को काफी सस्ते में ले सकते हैं। हालांकि सभी एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करते हैं।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
11 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
12 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
14 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
15 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
17 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines