Digital Fasting: पहले के समय में दोस्त और परिवार के साथ बैठकर हम अक्सर समय बिताया करते थे, लेकिन अब उनके साथ होकर भी साथ नहीं होते हैं। आज के समय में अगर चार लोग एक साथ बैठे हैं तो सभी कहीं न कहीं अपने फोन में ही व्यस्त नजर आते हैं। यहां तक की टीवी देखते समय भी हमारा ध्यान सबसे अपने फोन में ही होता है।
आलम ये है कि सभी के लिए एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने से ज्यादा जरूरी सोशल मीडियो को स्क्रॉल करना हो गया है। अगर आप भी इस लत के शिकार हो गए हैं तो आपके लिए डिजिटल फास्टिंग करना बेहद जरूरी है। ये एक ऐसा व्रत है जिसे करने के लिए आपको गैजेट्स से एक दिन का आराम लेना होगा। आइए जानते हैं कि Digital Fasting क्या है, इसे रखना क्यों जरूरी और इसके क्या फायदें हैं?
क्या है डिजिटल फास्टिंग?
पुराने जमाने में जिस तरह से लोग एक दिन का व्रत रखते थे, जिसका कारण शरीर की मशीनरी को एक दिन के लिए आराम देना और शरीर को शुद्ध करना था। ठीक वैसे ही डिजिटल फास्टिंग है लेकिन इसमें अंतर ये है कि आपको अपने मन को शांति देने और गैजेट्स को 24 घंटे इस्तेमाल करने की लत को दूर करने के लिए इसे रखना चाहिए।
डिजिटल फास्टिंग के दौरान लोगों को एक दिन या एक सप्ताह के लिए अपने गैजेट्स को इस्तेमाल नहीं करना होगा। आमतौर पर इस फास्टिंग में फोन, टैबलेट या लैपटॉप को शामिल किया जाता है।
इन नामों से भी जाना जाता है डिजिटल फास्टिंग
- डिजिटल डिटॉक्स
- डोपामाइन फास्टिंग
- अनप्लगिंग फ्रॉम टेक्नोलॉजी
- डिजिटल सब्बाथ
डिजिटल फास्टिंग के लाभ (Benefits of Digital Fasting)
- डिजिटल फास्टिंग से आपके रिश्ते दोस्त और परिवार के साथ मजबूत बनते हैं।
- आपकी मानसिक स्थिति अच्छी होगी।
- आपका दिन प्रोडक्टिव रहेगा और प्रोडक्टिव काम कर पाएंगे।
- खुद की केयर करने के लिए आपको अपना एक स्पेस मिलेगा।
- खुद को ज्यादा बेहतर समझने के लिए समय मिलेगा।
- आपकी सेहत भी काफी अच्छी रहेगी।
क्यों जरूरी है डिजिटल फास्टिंग?
आजकल युवाओं का समय सबसे ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जा रहा है, जोकि एक चिंताजनक मामला है। कई लोग सोशल मीडिया और गैजेट्स की लत के ऐसे आदी हो गए हैं कि वो 8 से 9 घंटे इसे इस्तेमाल करने में बिता देते हैं। ऐसे में लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है और फिर आपका बर्ताव और स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है।
अगर आपको भी अपने में ऐसे बदलाव दिख रहे हैं और आप भी सोशल मीडिया या गैजेट्स का काफी इस्तेमाल करते हैं तो आपको डिजिटल फास्टिंग जरूर करना चाहिए।
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
14 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
15 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
18 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
19 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
21 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines