Dhurandhar Style Poster Prompt: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड छाया हुआ है, जिसे देखकर हर कोई खुद को फिल्मी हीरो जैसा महसूस करना चाहता है. Dhurandhar: The Revenge के पोस्टर स्टाइल ने इंटरनेट पर ऐसा क्रेज बनाया है कि लोग अपनी फोटो को उसी अंदाज में बदलकर शेयर कर रहे हैं. अगर आपने भी ये वायरल पोस्टर्स देखे हैं और सोचा है कि मुझे भी ऐसा बनाना है, तो अब यह काम पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है.
कैसे शुरू करें यह ट्रेंड
इस ट्रेंड को ट्राई करने के लिए सबसे पहले आपको ChatGPT के इमेज जनरेशन फीचर में जाना होगा. इसके बाद अपनी एक साफ और अच्छी क्वालिटी की फोटो अपलोड करें. कोशिश करें कि फोटो फुल बॉडी या मिड शॉट में हो, ताकि AI को ज्यादा डिटेल्स मिल सकें और रिजल्ट बेहतर आए.
प्रॉम्प्ट क्यों है सबसे जरूरी
AI से अच्छा रिजल्ट पाने का सबसे बड़ा राज सही प्रॉम्प्ट होता है. जितना ज्यादा आप अपने प्रॉम्प्ट में डिटेल देंगे, उतना ही शानदार और सिनेमैटिक आउटपुट मिलेगा. अगर पहली बार में परफेक्ट रिजल्ट न आए तो घबराने की जरूरत नहीं है, थोड़ा बदलाव करके दोबारा ट्राई करें.
Dhurandhar स्टाइल का वायरल प्रॉम्प्ट
“A dramatic Bollywood action movie poster in Dhurandhar style, featuring a powerful protagonist in a heroic stance, intense expression, rugged look, slightly messy hair and light beard, wearing a dark outfit. Background filled with fire, smoke, explosions and a chaotic city battlefield. Strong orange and teal tones, cinematic lighting, high contrast shadows, dust particles in the air. Low-angle shot for a larger-than-life feel. Add sweat, subtle blood marks and dramatic storm clouds. Ultra-detailed face, sharp focus, 8K quality. Add bold metallic title text ‘DHURANDHAR’ at the bottom with glowing edges.”
आप चाहें तो इस प्रॉम्प्ट में अपने हिसाब से बदलाव भी कर सकते हैं, जैसे आउटफिट, बैकग्राउंड या मूड बदलकर अपने पोस्टर को और यूनिक बना सकते हैं. वहीं बिल्कुल सेम फोटो के लिए आप साथ में रेफेरेंस इमेज भी डाल सकते हैं.
Instagram पर Dhurandhar फॉन्ट कैसे इस्तेमाल करें
अगर आप अपने Instagram Reels या पोस्ट में भी वही Dhurandhar वाला फील देना चाहते हैं, तो Edits by Instagram ऐप डाउनलोड करें. इसमें लॉगिन करने के बाद आप टेक्स्ट ऑप्शन में जाकर Dhurandhar फॉन्ट चुन सकते हैं. यह लिमिटेड फीचर आपके कंटेंट को एकदम फिल्मी टच देता है और एंगेजमेंट बढ़ाने में मदद करता है.
Google Gemini से भी बना सकते हैं पोस्टर
अगर आप ChatGPT के बजाय Google Gemini का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो तरीका लगभग वही है. Gemini खोलें, अपनी फोटो अपलोड करें और वही प्रॉम्प्ट पेस्ट कर दें. इसके बाद रिजल्ट को चेक करें, जरूरत हो तो थोड़ा बदलाव करें और अपनी फाइनल इमेज डाउनलोड कर लें.
ये भी पढ़ें- ये एक मोड ऑन कर लिया तो हैक नहीं हो सकता आपका iPhone
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
11 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
14 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
15 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
19 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines