Dhanteras 2022 Gold Offer: दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार पड़ता है। इस दिन सोना खरीदना या उसमें निवेश करना काफी अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस (Dhanteras 2022) के दिन सोना खरीदने से पूरे साल धन की प्राप्ति होती है। ये भी एक कारण है कि धनतेरस के दिन आभूषण की दुकान (Jewellery Shop) पर काफी भीड़ रहती है।
अगर आप इस भीड़ में नहीं जाना चाहते हैं या फिर आपके पास ज्यादा समय बर्बाद करने के लिए नहीं है तो आप घर बैठे ही आराम ले गोल्ड मंगवा सकते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि धनतेरस पर आभूषण ही खरीदा जाए आप चाहें तो ऑनलाइन तरीके को अपनाकर डिजिटल सोना भी खरीद सकते हैं।
अभी पढ़ें – OnePlus का धांसू स्मार्टफोन होने वाला है जल्द लॉन्च, जानिए लीक डिटेल्स
गूगल पे और पेटीएम जैसे कई भुगतान प्लेटफॉर्म हैं जो डिजिटल सोना खरीदने का मौका देते हैं। इस तरह का सोना खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। ज्वैलर्स से सोना खरीदने पर जैसे मेकिंग या अन्य शुल्क देना पड़ता है, वैसे आपको डिजिटल गोल्ड खरीदने के दौरान नहीं देना होगा। आप Google Pay और Paytm से कुछ स्टेप्स को फॉलो कर डिजिटल गोल्ड ले सकते हैं।
How to Buy Digital Gold in Paytm App
- सबसे पहले अपने फोन में पेटीएम ओपन करें।
- इसके बाद ऑल सर्विसेज सेक्शन में जाएं।
- सर्च बार में गोल्ड टर्म सर्च करके क्लिक करें।
- इसके बाद कुछ ऑप्शन्स आएंगे उस पर क्लिक करें।
- ग्राम में खरीदें या राशि में खरीदें या फिर राशि दर्ज करें में से कोई एक चुनें।
- ऑप्शन्स में से किसी एक पर क्लिक करने के बाद आगे बढ़े पर क्लिक करें।
- इस तरह से डिजिटल गोल्ड खरीदने की प्रक्रिया पूरी हुई।
- अब आप अपनी सुविधा के मुताबिक पेमेंट कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – Flipkart Big Diwali Sale 2022: फ्लिपकार्ट पर दिवाली का धमाका! भारी छूट में खरीदें ये स्मार्टफोन
Google Pay से कैसे खरीदें डिजिटल सोना
- गूगल पे ऐप को ओपन करें।
- गोल्ड लॉकर को सर्च बार में खोजें।
- यहां पर सोने का मौजूदा मार्केट प्राइस शो होगा।
- खरीदारी की कीमत दिनभर में बदल सकती है।
- इसलिए इसकी कीमत 5 मिनट के लिए लॉक रहती है।
- आप INR में उतना सोना दर्ज कर सकते हैं जितना खरीदना चाहते हैं।
- आप 1 रुपये के शुरुआती कीमत से सोना खरीद सकते हैं।
- एक दिन में सिर्फ 50 हजार रुपये का सोना खरीदा जा सकता है।
- चैक आउट पर टैब करने के बाद अपने पसंदीदा तरीके से आप पेमेंट कर सकते हैं।
- भूगतान करने के बाद कुछ अन्य प्रोसेस को अपनाकर आपका सोना खरीद लिया जाएगा।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
4 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
5 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
8 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
9 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
10 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines