Dell’s memo to employees working from home: कोरोना काल के बाद घर से काम करने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। कर्मचारियों को कई कारणों से वर्क फ्रॉम होम दे दिया जाता है। इसपर जानी-मानी कंपनी ‘Dell’ ने अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। Dell ने घर से काम कर रहे कर्मचारियों को प्रमोशन न देने का ऐलान किया है।
एक ऑफिशियल लेटर में Dell ने कर्मचारियों को कहा कि वह चाहें तो घर से काम कर सकते हैं लेकिन उन्हें नौकरी में तरक्की यानी प्रमोशन नहीं दिया जाएगा। आपको बता दें कि कोरोना के आने से काफी टाइम से से ही Dell कंपनी में हाइब्रिड वर्क कल्चर था। यह नियम कंपनी में 10 साल से भी ज्यादा टाइम से चलाया जा रहा है लेकिन अब इसपर कंपनी एक्शन लेते हुए सख्ती से ऑफिस वापस आने का नियम लागू कर रही है।
https://twitter.com/MoneyyGuys/status/1769558504447291527
डेल ने कर्मचारियों को आदेश में क्या लिखा?
डेल के डॉक्यूमेंट में लिखा था कि ‘घर से काम करने वाले लोगों के लिए यह जरूरी है कि वे फायदे और नुकसान को समझ लें।’ दूसरे शब्दों में कहें तो अगर आप तरक्की पाना चाहते हैं या कंपनी में दूसरी पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको ऑफिस आकर काम करना होगा। यह डेल कंपनी के लिए काफी बड़ा बदलाव है।
क्या होते हैं हाइब्रिड और रिमोट कर्मचारी?
बिजनेस इंसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी में आए मेमो में, उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों को ऑफिस आने का आदेश दिया था। अब कर्मचारियों को दो तरह का माना जाएगा- ‘हाइब्रिड’ या ‘रिमोट’। ‘हाइब्रिड’ वाले कर्मचारियों को हफ्ते में कम-से-कम तीन दिन किसी भी ऑफिस में आना होगा। वहीं, रिमोट कर्मचारी जो पूरी तरह से घर से काम करते हैं, उनके लिए तरक्की या कंपनी के अंदर दूसरी भूमिका पाने में दिक्कतें आ सकती हैं।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
7 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
10 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
11 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
13 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines