हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली-NCR के प्रदूषण से बचाएगा ये गले में लटका गैजेट, यहां हैं बेस्ट वियरेबल Air Purifier ऑप्शन

दिल्ली-NCR में AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है. ऐसे में वियरेबल एयर प्यूरिफायर बड़ी मदद बन रहे हैं. अब ये डिवाइस कितने कारगर हैं, कितनी बैटरी लाइफ देते हैं और इनकी कीमत क्या है, यहां ये हर एक चीज समझते हैं.

विज्ञापन
Air Purifier

Best Wearable Air Purifiers: दिल्ली-NCR समेत देश के कई शहरों में हवा बेहद खराब हो चुकी है. कई जगहों पर AQI इतना बढ़ गया है कि हालात खतरनाक स्तर पर पहुंच गए हैं. एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI के आधार पर हवा की स्थिति मापी जाती है, और फिलहाल यह बता रहा है कि लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.

प्रदूषित हवा से बढ़ रही सेहत की दिक्कतें

लंबे समय तक खराब हवा में सांस लेने से सेहत पर सीधे असर पड़ता है. लगातार प्रदूषण में रहने वालों को खांसी, सांस फूलना, गले में जलन और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं. खास तौर पर अस्थमा और लंग्स की बीमारी वाले लोगों के लिए यह मौसम काफी मुश्किल बन जाता है.

भारतीय स्टार्टअप का नया वियरेबल प्यूरिफायर

इस समस्या से निपटने के लिए भारतीय स्टार्टअप Atovio Pebble ने एक वियरेबल एयर प्यूरिफायर तैयार किया है. इसे IIT कानपुर में टेस्ट भी किया गया है. इसमें एडवांस्ड Anion टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, जो हवा में मौजूद हानिकारक कणों को कम करने में मदद करती है. एक बार चार्ज करने पर यह करीब 48 घंटे चलता है और इसकी कीमत 3499 रुपये रखी गई है.

विज्ञापन
Photo-Atovio Pebble

फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध बजट-फ्रेंडली ऑप्शन

फ्लिपकार्ट पर Pro Life नाम का एक वियरेबल एयर प्यूरिफायर भी मौजूद है. इसकी खासियत यह है कि इसे गले में पहनकर आसानी से पूरे दिन इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें 300mAh की बैटरी लगी है और चार्जिंग के लिए Type-C केबल दिया गया है. इसकी कीमत लगभग 1697 रुपये है, जो इसे किफायती विकल्प बनाती है.

नेगेटिव आयन टेक्नोलॉजी वाला PureVibe मॉडल

एक और विकल्प NEWDRU PureVibe नाम से उपलब्ध है. इस वियरेबल प्यूरिफायर में Negative Ion टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, जो हवा में मौजूद धूल और छोटे कणों को हटाने में मदद करती है. फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत करीब 2372 रुपये है और यह हल्के वजन की वजह से पूरे दिन पहना जा सकता है.

विज्ञापन

120 घंटे तक चलने वाला पोर्टेबल प्यूरिफायर

Amazon India पर Loopoburq नाम का वियरेबल और पोर्टेबल एयर प्यूरिफायर भी लिस्टेड है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 120 घंटे का बैटरी बैकअप है. यह धूल, स्मॉग और गंदगी को फिल्टर करने में मदद करता है. इसे घर, ऑफिस या कार- कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है. बच्चे भी इसे आसानी से पहन सकते हैं क्योंकि इसका डिजाइन हल्का और सुरक्षित रखा गया है.

ये भी पढ़ें- SmartWatch की सफाई कैसे करें? पसीना, गंदगी और बदबू हटाने का आसान तरीका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola