Dangerous Social Media Challenge: सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले कुछ चैलेंज मजाक नहीं, जानलेवा भी साबित हो सकते हैं. टेक्सास की एक 9 साल की बच्ची की मौत ने इस खतरे को फिर से सामने ला दिया है. मासूम जिज्ञासा और एक वीडियो की नकल ने एक खुशहाल परिवार की दुनिया उजाड़ दी. यह घटना हर माता-पिता के लिए चेतावनी है कि बच्चों की ऑनलाइन दुनिया पर नजर रखना अब पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है.
खतरनाक चैलेंज ने ली जान
टेक्सास के एक परिवार की 9 साल की बेटी, जैकलिन के ब्लैकवेल, की मौत एक सोशल मीडिया चैलेंज में हिस्सा लेने के दौरान हो गई. यह ब्लैकआउट या चोकिंग चैलेंज कहलाता है, जिसमें बच्चे सांस रोकने की कोशिश करते हैं, जब तक वे बेहोश न हो जाएं. इसी खतरनाक कोशिश में उसकी जान चली गई.
वीडियो देखकर आया था आइडिया
बच्ची ने यह चैलेंज सोशल मीडिया पर देखा था. उसने अपनी दादी को भी यह वीडियो दिखाया था, जिन्होंने उसे ऐसा कभी न करने की सलाह दी थी. लेकिन बच्चों की जिज्ञासा कई बार उन्हें जोखिम भरे कदम उठाने पर मजबूर कर देती है.
खामोशी ने खड़ा किया शक
घटना वाले दिन सुबह बच्ची स्कूल जाने से पहले घर के बाहर खेलने गई थी. उसके पिता को अचानक अजीब सी खामोशी महसूस हुई. जब उन्होंने जाकर देखा, तो बेटी बेहोश हालत में मिली. पिता कहना है कि वह पल उनकी जिंदगी का सबसे डरावना अनुभव था. उन्होंने तुरंत बच्ची को बचाने की कोशिश की, उसे रस्सी से हटाया और CPR भी दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. यह हादसा उनके लिए एक ऐसा सदमा बन गया, जिसे वह कभी भूल नहीं पाएंगे.
कैसे रखें बच्चों का ध्यान
- आज के जमाने में बच्चो को मोबाइल से दूर रखना आसान नहीं है. लेकिन उन पर नजर रखी जा सकती है ये देखा जा सकता है कि वो फोन में क्या कर रहे हैं और किस तरह का कंटेट कन्ज्यूम कर रहे हैं.
- इस तरह की घटनाएं बताती हैं कि बच्चों के साथ खुला संवाद और समय पर निगरानी कितनी जरूरी है. बच्चों को डराने के बजाय उनसे बात करें, उनके व्यवहार को समझें
- बच्चों की आपनी प्राइवेट होती है. लेकिन अगर बच्चा बहुत ज्यादा मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है और उसके व्यवहार में भी बदलाव है तो उसके फोन की जांच करें.
यह घटना सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि समाज के लिए चेतावनी है. अगर थोड़ी सी सतर्कता बरती जाए, तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है.
ये भी पढ़ें- जानलेवा ऑनलाइन गेम्स से ऐसे रखें अपने बच्चों को सुरक्षित
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
21 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines