Cybersecurity Tips: टेक्नोलॉजी की इस दुनिया में हम सभी डिजिटल होते जा रहे हैं। सरल भाषा में कहे तो आसान और सुविधाजनक डिजिटल ऐप्स को अपना रहे हैं। इंटरनेट और डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल भी कर रहे हैं, लेकिन इन सब से लाइफ जितनी आसान हो रही है, उतनी ही मुश्किल भी होती जा रही है क्योंकि, हमारे लिए खुद के पर्सनल डेटा को सुरक्षित रखने की जरूरत पड़ रही है। सही जानकारी न रखने वालों के लिए चुनौतियां और ज्यादा बढ़ जाती है। बैंक खाते से लेकर सोशल मीडिया ऐप्स के पर्सनल डेटा को हैकर्स से बचाए रखने के लिए साइबर सुरक्षा बहुत जरूरी हो जाता है।
अगर आप अपने डेटा को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आज हम आपको 7 साइबर सुरक्षा टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे डेटा को चोरी होने से बचाया जा सकता है।
1. दो-चरणीय प्रमाणीकरण
डिजिटल ऐप के अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन (Two-Factor Authentication) का ऑन रहना जरूरी है। सोशल मीडिया के ऐप्स हो या बैंक अकाउंट के ऐप, आप टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन को ऑन जरूर रखें। ऐसे में बिना आपकी मर्जी के कोई और लॉगिन नहीं कर सकेगा। इससे अकाउंट को एक्स्ट्रा सुरक्षा भी मिलती है।
2. मजबूत पासवर्ड का करें यूज
सबसे जरूरी साइबर सुरक्षा टिप्स में से एक है कि आपको ऑनलाइन अकाउंट को मजबूत पासवर्ड के साथ सुरक्षित रखना चाहिए। ऐसा पासवर्ड रखना चाहिए जिसके बारे में जल्दी से कोई अंदाजा न लगा सके। एक मजबूत पासवर्ड के लिए बड़े-छोटे अक्षर, स्पेशल कैरेक्टर्स और नंबर का यूज करना चाहिए।
3. ऐप्स और सॉफ्टवेयर रखें अपडेट
आप जिस डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं उसे समय-समय पर अपडेट भी करें। इतना ही नहीं, फोन में यूज कर रहे ऐप्स को भी अपडेट करें। साइबर सुरक्षा के लिहाज से सॉफ्टवेयर और ऐप्स का अपडेट रहना बहुत जरूरी होता है।
4. न करें लिंक पर क्लिक
सेल ऑफर्स की लालच में अक्सर लोग फोन पर लिंक पर क्लिक कर लेते हैं और डिस्काउंट डील्स का फायदा उठाने का सोचते हैं लेकिन ऐसा करना बैंक खाते को खतरे में डाल सकता है या फिर आपके डिवाइस तक हैकर्स को पहुंचने में मदद कर सकता है। इसलिए अनजान ईमेल आईडी या मैसेज पर आए लिंक पर क्लिक न करें। इससे डेटा चोरी होने का अधिक खतरा रहता है।
ये भी पढ़ें- Instagram Safety Tips: इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं होगा हैक, कोसों दूर रहेंगे हैकर्स; जानें 3 सेफ्टी टिप्स
5. बैकअप बनाए रखना जरूरी
जरूरी डेटा को सुरक्षित रखने के लिए बैकअप बनाना भी जरूरी है जिससे अगर वो डेटा खो जाता है तो आपको वापस मिल सके।
6. एंटीवायरस का करें इस्तेमाल
डिवाइस को साइबर ठगों से सुरक्षित रखने के लिए एंटीवायरस और फायरवॉल का यूज करें। इससे आपका डिवाइस वायरस के साथ हैकर्स से भी सुरक्षित रहेगा। ऐसे में आप अपने डेटा को चोरी होने से भी बचा सकेंगे।
7. पब्लिक चार्जर या वाई-फाई का न करें इस्तेमाल
अक्सर लोग पब्लिक WiFi और पब्लिक प्लेस पर लगे चार्जर या चार्जिंग पॉइंट का इस्तेमाल कर लेते हैं जो कि सही नहीं है। इसका इस्तेमाल सावधान रहते हुए करना चाहिए वरना आप अपने बैंकिंग या अन्य डिजिटल ऐप्स के पासवर्ड को चोरी करा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- PhonePe और UPI यूजर्स सावधान, इन फोन नंबर से नहीं हो सकेगा ऑनलाइन लेनदेन; जानें क्यों?
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
7 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
8 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
10 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
12 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
14 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines