Cyber Frauds: दूरसंचार विभाग (DoT) ने रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया सहित दूरसंचार ऑपरेटर्स को साइबर क्राइम से जुड़े हुए लगभग 28,200 मोबाइल हैंडसेट को ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही DoT ने इन टेलीकॉम कंपनियों को 20 लाख मोबाइल कनेक्शंस को फिर से Reverification करने के लिए भी कहा है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला…
धोखेबाजों का नेटवर्क होगा खत्म?
दरअसल पिछले कुछ वक्त से कई लोगों को फर्जी कॉल्स और मैसेज आ रहे हैं जिस पर DoT ने बड़ी कार्रवाई की है। टेलीकॉम ने उन हैंडसेट को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है जो धोखाधड़ी से जुड़ एक्टिविटीज में शामिल थे। एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में बताया गया है कि दूरसंचार विभाग (डीओटी), गृह मंत्रालय (एमएचए) और राज्य पुलिस ने साइबर अपराध और फाइनेंसियल फ्रॉड में टेलीकम्यूनिकेशन रिसोर्सेज के दुरुपयोग को रोकने के लिए हाथ मिलाया है। साथ ही इस स्टेटमेंट में यह भी कहा गया कि इस प्रयास का उद्देश्य धोखेबाजों के नेटवर्क को खत्म करना और नागरिकों को डिजिटल खतरों से बचाना है।
ये भी पढ़ें : 25 हजार के बजट में आने वाले 3 धांसू Smartphone
20 लाख नंबर्स का किया यूज
गृह मंत्रालय और राज्य पुलिस द्वारा जारी की गई रिपोर्ट से पता चला है कि साइबर क्राइम्स में 28,200 मोबाइल हैंडसेट का दुरुपयोग किया गया था। DoT ने बताया कि इन मोबाइल हैंडसेट के साथ 20 लाख नंबर्स का यूज किया गया था। इसके बाद, दूरसंचार विभाग ने टेलीकम्यूनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर्स को पूरे भारत में 28,200 मोबाइल हैंडसेट्स को ब्लॉक करने और इन मोबाइल हैंडसेट्स से जुड़े 20 लाख मोबाइल कनेक्शंस को जल्द से जल्द Reverification करने और Reverification न होने पर कनेक्शन काटने के निर्देश जारी किए हैं।
10,834 सस्पीशियस मोबाइल नंबर्स को किया मार्क
इस तरह के साइबर क्राइम से संबंधित मामलों को संभालने के लिए DoT ने मार्च में चक्षु पोर्टल लॉन्च किया था। तब से, विभाग ने मालिसियस और फिशिंग एसएमएस भेजने में शामिल 52 इंस्टीटूशन्स को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इसने देश भर में 348 मोबाइल हैंडसेटों को भी ब्लॉक कर दिया है और 10,834 सस्पीशियस मोबाइल नंबर्स को Reverification करने के लिए मार्क किया है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
7 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
10 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
11 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines