कहीं आप तो नहीं यूज कर रहे ये फर्जी ऐप? सरकार ने जारी की चेतावनी
Fake Loan App: अगर आप भी लोन लेने के लिए किसी ऐप का यूज कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। सरकार ने एक लोन ऐप के लिए चेतावनी जारी की है। चलिए इसके बारे में जानते हैं…
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Fake Loan App: आजकल आपको गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर कई तरह के लोन देने वाले ऐप्स मिल जाएंगे। क्या आप भी ऐसे किसी ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं? अगर हां तो सावधान हो जाएं, क्योंकि सरकारी एजेंसी ने ऐसे ही एक ऐप को लेकर चेतावनी जारी की है।
दरअसल, सरकार की होम मिनिस्ट्री के तहत काम करने वाली एजेंसी साइबर दोस्त ने एक ऐप को लेकर अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ वक्त से साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं।
इसी बीच Cyber Dost ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एजेंसी ने CashExpand-U Finance Assistant – लोन ऐप से सावधान रहने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि इसका लिंक विदेशी दुश्मनों से हो सकता है, लेकिन सरकार ने इसको लेकर कोई अलग से चेतावनी जारी नहीं की है।
बता दें कि इस ऐप को पहले ही गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। इस ऐप के 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड हैं। अगर आपके डिवाइस में भी यह ऐप इनस्टॉल है तो डिलीट कर दें। खास बात यह है कि ऐप को प्ले स्टोर पर 4.4 की रेटिंग भी मिली हुई थी। 7.19 हजार लोगों ने इसका रिव्यू दिया था। यह ऐप अपने यूजर्स को इंस्टेंट लोन देता था, लेकिन अब सरकार ने इसे न यूज करने की सलाह दी है।
Beware! The CashExpand-U Finance Assistant – Loan app is learnt to be associated with hostile foreign entities. #LoanApps #Cybercrime #DigitalSafety #Lending #I4C #MHA #Cyberdost #Cybersecurity #CyberSafeIndia @RBI @GooglePlay @FinMinIndia pic.twitter.com/yrKDTCPR41
— Cyber Dost (@Cyberdost) July 5, 2024
Cyber Dost ने X पर ट्वीट करते हुए कहा कि सावधान! CashExpand-U Finance Assistant – Loan app नाम के इस ऐप का यूज अगर आप भी कर रहे हैं या फिर अभी आपके डिवाइस में यह ऐप इंस्टॉल है तो फटाफट इसे अभी अनइंस्टॉल कर दें नहीं तो यह फोन से आपका पर्सनल डाटा और बैंक डिटेल्स भी चुरा सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: