Cyber Crime Alert: टेक्नोलॉजी के इस युग में इंटरनेट की मदद से सब कुछ आसान हो गया है, लेकिन ये इंटरनेट फायदे के साथ कुछ नुकसान भी लेकर आया है। जी हां, साइबर क्राइम (Cyber Crime) ने इंटरनेट की मदद से जन्म लिया है। अक्सर सुनने में आता है कि फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं।
अब एक नया फ्रॉड सामने आ रहा है, जिसमें व्हाट्सएप कॉल (WhatsApp call Scam) के लिए लोगों को ठगा जा रहा है। अगर आपके पास भी किसी अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आती है तो उसे न उठाएं, नहीं तो आपको भी पछताना पड़ेगा। जी हां लोगों को व्हाट्सएप पर अनजान नंबरों से वीडियो कॉल (WhatsApp video call Scam Alert) आती है और फिर न्यूड वीडियो दिखाकर उन्हें फंसाया जा रहा है।
आपको बता दें कि ऐसे में ऐसा लगता है कि लड़की सामने से न्यूड होकर कॉल कर रही है लेकिन ऐसे में एक वीडियो दिखाया जाता है और फिर उस वीडियो को कैद कर लिया जाता है। इस तरह की ब्लैकमेलिंग राजस्थान के एक गांव से की जा रही है। राजस्थान के अलवर का गोथरी गुरु गांव इस तरह के अपराध का केंद्र बन चुका है।
व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेलिंग
पहले तो लोगों के पास अनजान नंबरों से वीडियो कॉल आती है और फिर उन्हें अश्लील वीडियो दिखाया जाता है। लोगों को लगता है कि लड़की न्यूड होकर बात कर रही है, जो कि एक वीडियो चल रहा है। इन सबके बीच लोगों के वीडियो को रिकॉर्ड कर एडिट कर अश्लील वीडियो में बदल दिया जाता है। फिर लोगों से पैसे लूटे जाते हैं। बाद में फोन व मैसेज के जरिए धमकी दी जाती है कि रुपये नहीं दिए तो यह वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।
और पढ़िए – iPhone 14 Scam: सस्ते में आईफोन 14 प्रो मैक्स खरीदना पड़ा महंगा! बॉक्स खोलते ही दंग रह गया ग्राहक
कैसे बचा जा सकता है?
साइबर क्राइम के व्हाट्सएप वीडियो कॉल स्कैम से बचने के लिए आपको खास ध्यान रखना है कि किसी भी अनजान नंबर से आ रही कॉल को रिसीव ना करें। अगर किसी ऐसे नंबर से कॉल आ रही है जिस नंबर को आप नहीं जानते हैं तो इसे इग्नोर करना ही एक बचाव का तरीका हो सकता है।
संबंधित खबरें
कहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
9 hrs agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
11 hrs ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
15 hrs agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
15 hrs agoक्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
2 days agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
2 days agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
2 days agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
2 days agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
2 days agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines