India vs New Zealand Final: भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच का इंतजार सभी को बेसब्री से है। ऐसे में जो भी इस मैच को देखना चाहते हैं, वे अपने लिए सही और सस्ता ऑप्शन खोज रहे हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि रिलायंस जियो ने हाल ही में JioCinema और Disney+ Hotstar के मर्जर के बाद एक नया OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म दोनों स्ट्रीमिंग सर्विस के कंटेंट को पेश करता है। ऐसे में अगर आप इस प्लेटफॉर्म का एक्सेस चाहते हैं और एक्स्ट्रा सब्सक्रिप्शन में पैसे नहीं डुबाना चाहते हैं, तो Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) ने कुछ प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं, जिनमें JioHotstar का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।
इन प्लान्स के जरिए यूजर्स ICC चैंपियंस ट्रॉफी और विमेंस प्रीमियर लीग जैसे इवेंट्स का मजा बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि Jio, Airtel और Vi के कौन-कौन से प्लान्स इस ऑफर के साथ आते हैं।
Jio के JioHotstar मुफ्त सब्सक्रिप्शन प्लान्स
Reliance Jio के कुछ चुनिंदा प्लान्स में JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। यहां हम इन प्लान के बारे में जानते हैं।
प्लान (रुपये में)
डेटा
वैलिडिटी
JioHotstar सब्सक्रिप्शन
अन्य लाभ
₹195 (Cricket Data Pack)
15GB (4G/5G)
90 दिन
मोबाइल प्लान (HD स्ट्रीमिंग, 1 डिवाइस)
-
₹949
2GB/दिन + अनलिमिटेड 5G
84 दिन
मोबाइल प्लान (HD स्ट्रीमिंग, 1 डिवाइस)
अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS/दिन
Vi (Vodafone Idea) के JioHotstar प्लान्स
Vodafone Idea (Vi) भी अपने कुछ चुनिंदा प्लान्स के साथ JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है।
प्लान (रुपये में)
डेटा
वैलिडिटी
JioHotstar सब्सक्रिप्शन
अन्य लाभ
₹151
4GB
30 दिन
मोबाइल प्लान (HD स्ट्रीमिंग, 1 डिवाइस)
-
₹169
8GB
30 दिन
मोबाइल प्लान (HD स्ट्रीमिंग, 1 डिवाइस)
-
₹469
2.5GB/दिन + अनलिमिटेड 12AM-12PM डेटा
28 दिन
3 महीने का मोबाइल प्लान
अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS/दिन
₹994
2GB/दिन + अनलिमिटेड 12AM-12PM डेटा
84 दिन
3 महीने का मोबाइल प्लान
अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS/दिन
₹3,699
2GB/दिन
365 दिन
1 साल का मोबाइल प्लान
अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS/दिन
Airtel के JioHotstar मुफ्त सब्सक्रिप्शन प्लान्स
Airtel के कुछ प्रीपेड प्लान्स भी JioHotstar ऑफर के साथ आते हैं।