Crypto Scam: इन दिनों ऑनलाइन स्कैम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शेयर मार्केट, क्रिप्टो करेंसी व घर बैठे कमाई का लालच देकर स्कैमर्स इन दिनों लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। वहीं, हालिया Crypto Scam में हाई रिटर्न के चक्कर में महिला ने 12 लाख रुपये गवां दिए। क्रिप्टो ने जहां भारत में एक बुरा नाम कमाया है। इस डिजिटल करेंसी ने 2021 में अपने सबसे बुरे दिन देखे जब यह अपने निचले स्तर पर पहुंच गया, लेकिन इसकी कीमतों में अचानक उछाल ने पिछले कुछ दिनों में क्रिप्टो में इन्वेस्ट करने वालों को फिर से अपनी तरफ अट्रैक्ट किया है। इसी के साथ स्कैमर्स भी इसका फायदा उठाकर लोगों को ठग रहे हैं।
नॉर्मल WhatsApp मैसेज से हुई शुरुआत
यही नहीं इन स्कैम्स को अंजाम देने के लिए स्कैमर्स व्हाट्सएप, टेलीग्राम, नकली क्रिप्टो-ट्रेडिंग वेबसाइट का यूज कर रहे हैं। ऐसा ही एक स्कैम एक महिला के साथ हुआ जिसमें उसने 12 लाख रुपये गवां दिए। दरअसल इसकी शुरुआत एक नॉर्मल WhatsApp मैसेज और फिर ग्रुप Invite से होती है, जिसमें वेबसाइट का Review करने के लिए इंस्टेंट अवॉर्ड जितने का मौका दिया जाता है।
ये स्कैमर WhatsApp पर बैंक खाते में जमा की जा रही छोटी राशि के स्क्रीनशॉट शेयर करके पुरे प्रोसेस को वैलिड दिखाने का प्रयास करते हैं। वे आपको साथ में नकली सर्टिफिकेट भी भेजते हैं, ताकि आपको लगे कि पूरी प्रोसेस वैलिड है और भारत सरकार द्वारा सपोर्टेड है।
मिले 500 रुपये तक के रिवॉर्ड
ग्रुप में मैसेज को देख कर इसी ‘रिव्यू फॉर रिवॉर्ड’ सिस्टम का हिस्सा महिला भी बन जाती है और इसके बाद उसे प्लेटफॉर्म ऑथेंटिसिटी के लिए उसके बैंक खाते में पैसे भेज देता है। हर Review पर महिला को 100-500 रुपये के बीच रिवॉर्ड मिलता है, जिसके बाद वह इसे वैलिड मान लेती है। इसके बाद महिला से WhatsApp ग्रुप पर अपना बैंक डिटेल या UPI ID देने के लिए कहा जाता है ताकि फंड ट्रांसफर किया जा सके।
ये भी पढ़ें : पुलिस ने किया फोन…तुम्हारे पार्सल में ड्रग्स हैं और गवां दिए 1.2 करोड़ रुपये; जानें लें क्या है ये नया स्कैम
दिया और भी बेहतर ऑफर
जब महिला ने WhatsApp पर उसके साथ शेयर की जा रही Review की एक सीरीज को पूरा कर लिया तो तो उसे एक ज्यादा आकर्षक ऑफर दिया गया, जहां वह अन्य ऑनलाइन काम करके ज्यादा पैसे कमा सकती थी। इसके लिए, उसे टेलीग्राम डाउनलोड और इंस्टॉल करने को कहा गया। अब, WhatsApp की तुलना में, टेलीग्राम स्कैमर्स के लिए एक बेहतर प्लेटफॉर्म है क्योंकि प्लेटफॉर्म का यूज करने के लिए आपको फोन नंबर की भी जरूरत नहीं होती है।
4 हजार के मिले 6 हजार रुपये फिर…
यहीं से फिर महिला को मर्चेंट एक्सचेंज के बारे में स्कैमर्स ने बताया और इसके बाद इसके कुछ छोटे टास्क करने पर बड़े रिवॉर्ड जीतने का लालच दिया जिसके बाद महिला ने 4600 रुपये से इन्वेस्ट किया तो उसे 6050 रुपये मिले। इसके बाद 14,600 रुपये निवेश करने के लिए कहा गया और फिर देखते ही देखते पैसे निकलने के लिए उसे और ज्यादा इन्वेस्ट करने को कहा गया। देखते ही देखते महिला ने 12 लाख रुपये इन्वेस्ट कर दिए और इस स्कैम में फंस गई।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
7 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
10 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
12 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
12 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines