हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Croma की बंपर Republic Day सेल, iPhone 17 की कीमत सुनकर नहीं होगा

Republic Day 2026 से पहले Croma ने ग्राहकों को चौंका दिया है. Apple iPhone 17 जैसी प्रीमियम डिवाइस पर अब तक की सबसे बड़ी छूट मिल रही है. iPhone 15 भी भारी डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिससे यह सेल iPhone खरीदने का सुनहरा मौका बन गई है.

विज्ञापन
iPhone 17 पर बंपर डिस्काउंट. (Photo-Apple)

Croma Republic Day Sale 2026: गणतंत्र दिवस 2026 से पहले Croma ने ग्राहकों के लिए जबरदस्त तोहफा दे दिया है. कंपनी ने अपनी रिपब्लिक डे सेल की शुरुआत कर दी है, जिसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और होम अप्लायंसेज पर भारी छूट दी जा रही है. लेकिन इस सेल का सबसे बड़ा आकर्षण Apple iPhone 17 है, जिसकी कीमत में ऐसा कट लगा है कि लोग दोबारा देखने पर मजबूर हो जाएं. लॉन्च के समय 82,900 रुपये में आया यह फोन अब 47,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है.

Croma Republic Day Sale: कब तक चलेगी सेल

Croma की रिपब्लिक डे सेल अभी लाइव है और 26 जनवरी 2026 तक देशभर के सभी Croma स्टोर्स पर चलेगी. इस दौरान कंपनी प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर रोजमर्रा के अप्लायंसेज तक पर खास ऑफर्स दे रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक इस मौके का फायदा उठा सकें.

iPhone 17 पर रिकॉर्ड तोड़ डिस्काउंट

विज्ञापन

इस सेल में सबसे ज्यादा चर्चा Apple iPhone 17 की हो रही है. Croma इसे 47,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर ऑफर कर रहा है, जबकि इसका लॉन्च प्राइस 82,900 रुपये था. यानी कुल मिलाकर कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है, जो आमतौर पर किसी फ्लैगशिप iPhone पर कम ही देखने को मिलती है.

iPhone 17 ऑफर में क्या-क्या शामिल

विज्ञापन

iPhone 17 पर मिलने वाली यह कीमत Croma के बंडल ऑफर का हिस्सा है. इसमें पुराने फोन के बदले 23,500 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट, फ्लैट 2,000 रुपये का बैंक कैशबैक और अतिरिक्त 8,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है. हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी.

iPhone 15 भी हुआ सस्ता

विज्ञापन

iPhone 17 के साथ-साथ Apple iPhone 15 भी इस सेल में बड़ी छूट के साथ उपलब्ध है. इसकी लिस्टेड कीमत 59,900 रुपये है, लेकिन सभी एक्सचेंज, कैशबैक और बोनस ऑफर्स के बाद इसे 31,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है.

इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी ऑफर

विज्ञापन

Croma की रिपब्लिक डे सेल सिर्फ iPhone तक सीमित नहीं है. इस दौरान Samsung Galaxy S25 Ultra जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, टीवी और कई होम अप्लायंसेज भी कम कीमत पर मिल रहे हैं. अगर आप लंबे समय से किसी बड़े इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की खरीदारी का प्लान बना रहे थे, तो यह सेल आपके लिए सही मौका साबित हो सकती है.

खरीदने से पहले यह बात जरूर ध्यान रखें

विज्ञापन

ध्यान रहे कि सभी डिस्काउंट ऑफर्स एक्सचेंज और बैंक डील्स से जुड़े हैं. अंतिम कीमत आपके पुराने डिवाइस की स्थिति और चुने गए बैंक ऑफर पर निर्भर करेगी. इसलिए स्टोर पर जाकर या ऑनलाइन डिटेल्स अच्छे से चेक करना फायदेमंद रहेगा.

ये भी पढ़ें- iPhone की स्क्रीन टूटी तो कितने हजार लगेंगे? जाने लें पूरे खर्च का हिसाब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola