Croma Apple Days Sale: आईफोन, आईपैड समेत कई एप्पल प्रोडक्ट्स पर भारी छूट! जानिए डील्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Croma Apple Days Sale: क्रोमा पर इन दिनों एप्पल डेज सेल चल रही है। इस दौरान लेटेस्ट आईफोन, आईपैड समेत मैकबुक और अन्य एप्पल प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है। ऐसे में उन लोगों के लिए ये फायदे का सौदा हो सकता है जो कुछ दिनों से एप्पल का प्रोडक्ट कम कीमत में खरीदना चाह रहे थे। वहीं, अब ये मौका आ चुका है और आप सेल का फायदा उठा कर सस्ते में एप्पल प्रोडक्ट्स बाय कर सकते हैं। आइए एप्पल डील्स के बारे में जानते हैं।
आईफोन 14 प्रो को क्रोमा की एप्पल डेज सेल में 1,29,900 रुपये की जगह 1,19,990 रुपये में बेचा जा रहा है। अतिरिक्त ऑफर में एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर इंस्टेंट 3 हजार रुपये का कैशबैक और छह महीने की नो कॉस्ट ईएमआई, साथ ही एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर 3 हजार रुपये की तत्काल छूट शामिल है।
आईफोन 14 प्रो मैक्स को 128,990 रुपये में उपलब्ध किया गया है। हालांकि, इसकी असल कीमत 139,900 रुपये है। आप एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर 3 हजार रुपये इंस्टेंट कैशबैक और छह महीने की नो कॉस्ट ईएमआई के साथ-साथ एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर 3 हजार रुपये की इंस्टेंट छूट जैसे अतिरिक्त ऑफर्स का फायदा भी उठा सकते हैं।
एपल मैकबुक एयर 2020 को 99,900 रुपये की जगह 82,900 रुपये में खरीदने का मौका है। अतिरिक्त भत्तों में एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर छह या नौ महीने के लिए 5 हजार रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और नो-कॉस्ट ईएमआई और एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 हजार रुपये की इंस्टेंट छूट शामिल है।
एप्पल एयरपॉड्स 2 जनरेशन को 14,100 रुपये की जगह 13,499 रुपये में बेचा जा रहा है। अतिरिक्त लाभों में एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर इंस्टेंट 1 हजार रुपये का कैशबैक और छह महीने की नो कॉस्ट ईएमआई के साथ-साथ एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1 हजार रुपये की इंस्टेंट छूट शामिल है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: