iPhone 17 Pro Max Turning Pink From Orange: Apple फैंस के लिए हाल ही में एक अजीब सी परेशानी सामने आई है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने बताया कि उनके ऑरेंज iPhone का रंग धीरे-धीरे गुलाबी हो गया है. Reddit पर एक यूजर ने कुछ दिन पहले अपने फोन की तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें साफ दिख रहा था कि फोन का ऑरेंज हिस्सा अब मेटैलिक पिंक में बदल चुका है. देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गया और लोग अंदाजा लगाने लगे कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है. इसके बाद TikTok पर भी ऐसे कई वीडियो सामने आए, जहां यूजर्स ने अपने iPhone के रंग बदलने की शिकायत की. यहां देखें Reddit पोस्ट
क्या सच में iPhone का रंग खुद बदल रहा है?
पहली नजर में यह किसी फैक्ट्री डिफेक्ट जैसा लग सकता है, लेकिन असल वजह कुछ और ही निकली. गौर करने वाली बात ये थी कि फोन के सिर्फ मेटल वाले हिस्से का रंग बदला, जबकि ग्लास बैक पूरी तरह ऑरेंज ही रहा. इसका मतलब साफ था कि ये समस्या फोन के पेंट से नहीं, बल्कि उसकी मेटल बॉडी के साथ हो रही किसी केसोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक अजीब मामला जहां Apple के Cosmic Orange iPhone का रंग बदलकर पिंक हो गया. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं इसके पीछे की असली वजह केमिकल रिएक्शन से जुड़ी है.
ये हो सकता है असली कारण
Apple से जुड़ी वेबसाइट 9to5Mac के मुताबिक, iPhone 17 Pro का फ्रेम एनोडाइज्ड एल्युमिनियम (anodized aluminum) से बना है. इस मटेरियल पर एक कृत्रिम ऑक्साइड लेयर होती है जो फोन को जंग से बचाने और उसका रंग बनाए रखने का काम करती है. लेकिन जब यह लेयर पेरऑक्साइड बेस्ड क्लीनर या ऐसे केमिकल्स के संपर्क में आती है जिनमें हाइड्रोजन पेरऑक्साइड या ब्लीच होता है, तो यह अपनी रंग की परत खो देती है. इसी वजह से मेटलिक बॉर्डर का ऑरेंज शेड धीरे-धीरे पिंक में बदल जाता है, जबकि ग्लास बैक वैसे ही रहता है.
गलत तरीके से सफाई करने पर होता है नुकसान
TikTok पर भी कुछ यूजर्स ने यह संभावना जताई है कि फोन की एनोडाइज्ड लेयर का सील कमजोर हो सकता है, जिससे वह केमिकल्स के संपर्क में आ जाता है. ज्यादातर मामलों में लोग अपने फोन को साफ करने के लिए ऐसे क्लीनर इस्तेमाल कर रहे हैं जिनमें हानिकारक तत्व मौजूद होते हैं. यानी फोन को डिसइंफेक्ट करने के चक्कर में उसका असली रंग बिगड़ जाता है.
Apple ने दी है सफाई की सही गाइडलाइन
Apple की वेबसाइट पर साफ लिखा है कि iPhone को साफ करने के लिए किसी भी तरह का ब्लीच या हाइड्रोजन पेरऑक्साइड इस्तेमाल न करें. कंपनी का कहना है कि यूजर्स 70% आइसोप्रोपाइल अल्कोहल वाइप, 75% एथिल अल्कोहल वाइप या Clorox Disinfecting Wipes से फोन को धीरे-धीरे पोंछ सकते हैं. सफाई करते वक्त ध्यान रखें कि फोन के पोर्ट में नमी न पहुंचे और उसे किसी भी केमिकल में डुबोया न जाए. इसके बाद हल्के गीले और लिंट-फ्री कपड़े से फोन को पोंछ लें.
ऑरेंज iPhone यूजर्स के लिए चेतावनी
अगर आपने हाल ही में Cosmic Orange iPhone खरीदा है, तो इसकी सफाई के दौरान बेहद सावधान रहें. किसी भी ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें जिसमें ब्लीच या हाइड्रोजन पेरऑक्साइड हो. वरना आपका चमकता हुआ ऑरेंज फोन कुछ ही दिनों में पिंक शेड में बदल सकता है. Apple के फैंस को भले ही पिंक iPhone का आइडिया पसंद आता हो, लेकिन इस तरह का कलर अपग्रेड शायद किसी ने नहीं चाहा था.
ये भी पढ़ें- ऑरेंज iPhone हुआ पिंक! जानिए आखिर क्यों बदल रहा है iPhone 17 Pro Max का असली रंग
संबंधित खबरें
कहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
3 hrs agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
5 hrs ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेजो दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
9 hrs agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
10 hrs agoक्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
2 days agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
2 days agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
2 days agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
2 days agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
2 days agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines