Coca-Cola Phone India: सॉफ्ट ड्रिंक निगम कोका-कोला भारत में एक नया डिवाइस लॉन्च करने के लिए स्मार्टफोन ब्रांड के साथ मिलकर काम करने की तैयारी में है। एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसके पिछले हिस्से पर सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी का लोकप्रिय लॉगो Coca-Cola नजर आ रहा है। इसका हाई-क्वालिटी वाला रेंडर टिपस्टर मुकुल शर्मा की ओर से साझा किया गया है।
टिपस्टर के मुताबिक सॉफ्ट ड्रिंक कोका-कोला, एक स्मार्टफोन ब्रांड के साथ कौलेब करके फोन ला रहा है। हालांकि, टिपस्टर की ओर से फोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि ये रियलमी का फोन हो सकता है।
और पढ़िए –Smartphone चार्ज करने के लिए नहीं खर्च होगी बिजली! घर ले आएं ये डिवाइस
Coca-Cola Phone Design
तस्वीर को देखा जाए तो हैंडसेट के डिजाइन का पता चलता है जोकि रियलमी की ओर इशारा करता है। इसके बैक पैनल के दाईं तरफ कोका-कोला लॉगो दिख रहा है। ऐसे में ये तो साफ है कि कोई ऐसा स्मार्टफोन आने वाला है जो कोका-कोला की साझेदारी या उससे संबंधित किस विज्ञापन के तौर पर होगा। फोन का बैक पैनल पूरी तरह से लाल रंग का है जिस पर दो रिंग डिजाइन का कैमरा नजर आ रहे है और लेफ्ट साइट वॉल्यूम बटन और राउंड एज भी नजर आ रहा है।
Coca-Cola Phone Features
अगर बात करें फीचर्स की तो इसके बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है। सिर्फ इस फोन का रेंडर लीक हुआ है जिससे डिजाइन का पता चला है। हालांकि, अगर 91Mobiles की एक रिपोर्ट पर गौर करें तो लीक रेंडर का डिजाइन एक दम रियलमी 10 4जी (Realme 10 4G) की तरह है।
ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि कंपनी ने रियलमी के साथ पार्टनरशिप की हो सकती है। ऐसा कहना भी गलत नहीं होगा क्योंकि पहले भी कंपनी स्पेशल एडीशन को लॉन्च कर चुकी है। बताया जा रहा है कि भारत में ये फोन साल के अंत तक पेश हो सकता है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
10 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
12 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
14 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
15 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
17 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines