CMF Phone 2 Pro Launch Date Price in India: नथिंग का CMF फोन 2 प्रो जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी की ओर से फोन की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी जा चुकी है। इसके बाद एक उप-ब्रांड नथिंग कंपनी ने एक पोस्ट के जरिए CMF फोन 2 प्रो का टीजर भी जारी किया है। एक्स अकाउंट पर टीजर को जारी करते हुए कंपनी ने CMF फोन 2 प्रो के रियर पैनल का खुलासा कर दिया है।
सीएमएफ फोन 2 प्रो का टीजर जारी
सीएमएफ फोन 2 प्रो के टीजर के जरिए पता चला है कि ये फोन पिछले साल के CMF फोन 1 के डिजाइन से मिलता-जुलता है। हालांकि, इसमें नया टेक्सचर है जो फोन को थोड़ा अलग कर सकता है। साझा की गई वीडियो के जरिए ये पता चल रहा है कि CMF फोन 2 प्रो के पैनल में एक स्क्रू है, जो CMF फोन 1 के समान अदला-बदली योग्य बैक पैनल के साथ आ सकता है।
CMF Phone 2 Pro Launch Date
भारत में सीएमएफ फोन 2 प्रो 28 अप्रैल 2025 को लॉन्च होगा। फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएगा। सीएमएफ फोन 2 प्रो के अलावा नए ऑडियो एक्सेसरीज भी भारत में लॉन्च होंगे। सीएमएफ बड्स 2, सीएमएफ बड्स 2ए और सीएमएफ बड्स 2 प्लस पेश किए जाएंगे।
CMF Phone 2 Pro Price (Expected)
सीएमएफ फोन 2 प्रो को पिछले मॉडल जैसा ही बताया जा रहा है। कीमत की बात करें तो उम्मीद है कि सीएमएफ फोन 1 की तुलना में महंगा हो सकता है। जहां सीएमएफ फोन 1 की कीमत 14,999 रुपये के करीब थी। वहीं, सीएमएफ Phone 2 Pro को 22 हजार रुपये तक की कीमत के साथ लॉन्च करने की उम्मीद है।
CMF Phone 2 Pro Specifications (Expected)
सीएमएफ फोन 2 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेस रेट स्क्रीन के साथ आ सकता है। ये फोन 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज वेरिएंट के साथ आ सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर हो सकता है। 50MP के मुख्य रियर कैमरा के साथ फोन हो सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी और 33W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से सीएमएफ फोन 2 प्रो के स्पेसिफिकेशन की कोई पुष्टि नहीं की है।
ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत लीक, जानें लॉन्च डेट और फीचर्स
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 hr agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
4 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
5 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
8 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines