✕
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • बिहार
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल
    • गुजरात
    • मुंबई
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • ओटीटी
    • टेलीविजन
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • मूवी रिव्यू
  • चुनाव
  • बिजनेस
  • ऑटो
  • गैजेट्स
  • ज्योतिष
  • Latest News
  • More
    • Opinion
    • लाइफस्टाइल
    • नॉलेज
    • खेल
    • नौकरी
    • साइंस
    • ट्रेंडिंग
    • शिक्षा
    • हेल्थ
  • लेटेस्ट न्यूज
  • T20 वर्ल्ड कप
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • ज्योतिष
  • देश
  • प्रदेश
  • हेल्थ
  • गैजेट्स
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • दुनिया
  • Opinion
  • नॉलेज
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • Explainer
  • वीडियो
  • Religion
  • क्राइम
TrendingIsraelIran Israel War

---विज्ञापन---

हिंदी न्यूज़ / गैजेट्स / CMF Phone 1 Vs OnePlus Nord CE 4 Lite में कौन सा खरीदें? ये एक खासियत तो iPhone में भी नहीं

CMF Phone 1 Vs OnePlus Nord CE 4 Lite में कौन सा खरीदें? ये एक खासियत तो iPhone में भी नहीं

CMF Phone 1 vs OnePlus Nord CE 4 Comparison: क्या आप भी कंफ्यूज हैं कि नया CMF Phone खरीदें या OnePlus के साथ जाएं? तो आज हम आपका ये कन्फ्यूजन कुछ ही मिनटों में दूर कर देंगे। फोन में क्या खास है ये जानकर तो आप भी इसके दीवाने हो जाएंगे।

Edited By: Sameer Saini | Updated: Jul 12, 2024 13:55
CMF Phone 1 vs OnePlus Nord CE 4 Comparison: नथिंग ने हाल ही में अपने सब-ब्रांड CMF बाय नथिंग के तहत अपना पहला स्मार्टफोन सीएमएफ फोन 1 लॉन्च किया है जिसकी आज से पहली सेल शुरू हो गई है। खास बात यह है कि इसमें कुछ ऐसे स्पेक्स हैं, जो आपको 1.5 लाख वाले आईफोन में भी नहीं मिलते। जी हां, CMF फोन 1, 15,000 रुपये के बजट में इस वक्त तहलका मचा रहा है। इस फोन के साथ कंपनी ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जो हमने लंबे समय से स्मार्टफोन में नहीं देखा।

डिजाइन काफी यूनिक

सीएमएफ फोन 1 का डिजाइन काफी यूनिक है, लेकिन इस बार कंपनी ने न तो बैक में ट्रांसपेरेंट बैक दी है और न ही कोई ग्लिफ लाइट को फिट किया है। आप भी सोच रहे होंगे तो नथिंग ने अपने नए फोन को अलग करने के लिए आखिर किया क्या है? तो आपको बता दें कि कंपनी ने इसे कस्टमाइजेबल बनाया है। दरअसल फोन 1 में Removable Back Panel है जिसे आप आसानी से हटा सकते हैं और इसकी जगह अलग से कवर खरीद सकते हैं और उन्हें आसानी से लगा सकते हैं। ये एक खासियत तो iPhone में भी नहीं है।

एक्सेसरीज जोड़ने का आप्शन

जरा रुकिए! इसके अलावा आप फोन में नीचे एक डेडिकेटेड कनेक्टर के जरिए इसमें एक्सेसरीज जोड़ सकते हैं। फोन में एक स्टैंड, लैनयार्ड और कार्ड होल्डर की सुविधा मिलती है। काफी वक्त से कंपनियां फोन तो लॉन्च कर रही हैं लेकिन उनमे कुछ भी यूनिक नहीं लगता। डिजाइन के मामले में तो एप्पल जैसी कंपनी भी एक जगह अटक सी गई है। ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy Ring लॉन्च, जानें कीमत और खासियत

OnePlus Nord CE 4 Lite को दे रहा टक्कर?

कैमरा को इधर-उधर करके लोगों का मूर्ख बनाया जा रहा है लेकिन ये फोन इस प्राइस में उन कंपनियों से काफी बेहतर है जो 1 लाख रुपये में भी एक जैसा डिजाइन चिपका रही हैं। हालांकि इस प्राइस में ये फोन OnePlus Nord CE 4 Lite को कड़ी टक्कर देता दिखाई दे रहा है। चलिए जानते हैं इन दोनों में से कौन ज्यादा बेहतर है...

CMF Phone 1 vs OnePlus Nord CE 4 Comparison

फीचर CMF Phone 1
OnePlus Nord CE 4 Lite
डिजाइन प्लास्टिक प्लास्टिक
कस्टमाइजेशन हटाने वाला बैक पैनल, कई कलर आप्शन फिक्स्ड बैक पैनल
IP रेटिंग IP52 IP54
डिस्प्ले 6.67-इंच LTPS AMOLED, 1080p रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस
6.67-इंच AMOLED, 1080p रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,100 निट्स पीक ब्राइटनेस
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7300
Qualcomm Snapdragon 695
रैम और स्टोरेज 6GB/128GB, 8GB/128GB
8GB/128GB, 8GB/256GB
रियर कैमरा 50MP मेन, 2MP डेप्थ
50MP मेन (OIS), 2MP डेप्थ
फ्रंट कैमरा 16MP 16MP
वीडियो रिकॉर्डिंग 4K@30fps 4K वीडियो रिकॉर्डिंग
बैटरी 5,000mAh, 33W फास्ट चार्जिंग
5,500mAh, 80W फास्ट चार्जिंग
स्पीकर सिंगल डुअल
सॉफ्टवेयर Android 14 पर बेस्ड नथिंग OS 2.6 (क्लीन, ब्लोट-वेयर फ्री)
Android 14 पर बेस्ड OxygenOS 14
कीमत ₹15,999 (6GB/128GB), ₹17,999 (8GB/128GB)
₹19,999 (8GB/128GB), ₹22,999 (8GB/256GB)

CMF Phone 1 vs OnePlus Nord CE 4: कौन सा खरीदें?

अब सवाल ये है कि कौन सा खरीदें? तो आपके लिए बेहतर फोन चुनना आपकी जरूरतों पर डिपेंड करता है CMF Phone 1 लें अगर
  • आप बेहतर प्रोसेसर चाहते हैं
  • फोन को अपने हिसाब से कस्टमाइज करना चाहते हैं
  • साफ, ब्लोटवेयर-फ्री सॉफ्टवेयर चाहते हैं
OnePlus Nord CE 4 Lite लें अगर
  • आपको बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग चाहिए
  • आप डुअल स्पीकर चाहते हैं
  • ज्यादा स्टोरेज (256GB) की जरूरत है
कुल मिलाकर CMF Phone 1 ज्यादा नया और फास्ट प्रोसेसर के साथ आता है और थोड़ा सस्ता है। जबकि OnePlus Nord CE 4 Lite में बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स हैं, लेकिन थोड़ा महंगा है।


Topics:

CMF Phone 1OnePlus

---विज्ञापन---

© B.A.G Convergence Pvt. Ltd. 2024 : All Rights Reserved.