WhatsApp Scam: व्हाट्सएप्प (WhatsApp) का इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता है। अपनी प्रसिद्धता के कारण ये ऐर हैकर्स की नजरों में रहता है। ये ही कारण है कि पिछले कुछ सालों से अलग-अलग तरीकों को अपनाकर स्कैमर्स WhatsApp यूजर्स को टारगेट करने का प्रयास कर रहे हैं। लगातार हैकर्स व्हाट्सएप्प यूजर्स का निशान बना रहे हैं। इसके शिकार हुए कुछ यूजर्स का मिनटों में बैंक खाता खाली हो जाता है या फिर उन्हें अलग तरह से फाइनेंशियल नुकसान हो जाता है।
मैसेज भेजकर करते हैं फंसाने की कोशिश
इन सब पर साइबर टीम की खास नजर रहती है जिसके तहत समय-समय पर लोगों को व्हाट्सएप्प फ्रॉड से बचने के लिए विभिन्न चेतावनी भी दी जाती है। स्कैमर्स यूजर्स के पास मैसेज भेजकर अपनी बातों में फंसाते हैं और पैसे चुराने के साथ पर्सनल डिटेल्स हासिल करने की कोशिश करते हैं।
CID ने व्हाट्सएप्प यूजर्स को दी चेतावनी
व्हाट्सएप्प हैकर्स को लेकर असम के क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने व्हाट्सएप्प यूजर्स को चेताया है। इसके लिए असम CID द्वारा पब्लिक एडवाइजरी भी जारी की गर्ई है। स्कैमर्स जाने-माने अफसर का प्रोफाइल फोटो और नाम का यूज कर ऑनलाइन फ्रॉर्ड करते हैं। इसके अलावा यूजर्स से गिफ्ट कार्ड जैसे तरीको को अपनाकर मनी कलेक्ट करने की कोशिश करते हैं। ऑनलाइन फ्रॉडस्टर्स ने यूजर्स को गुमराह करने के लिए मुख्यमंत्री की तस्वीर का इस्तेमाल किया है।
कैसे करता है ये काम?
- फ्रॉडस्टर्स पहले सीनियर फंक्शनरी की कॉन्टैक्ट सूची का अनऑथोराइज्ड तरीके से एक्सेस करते हैं।
- इसके बाद किसी खास संस्थान की सभी जानकारी कलेक्ट करते हैं।
- साथ ही कर्मचारियों की जानकारियों को आधिकारिक वेबसाइट से कलेक्ट करते हैं।
- सीनियर ऑफिसर या नेता के नाम और अन्य जानकारियों को हासिल करने की कोशिश करते हैं।
- इसके बाद उनके नाम का यूज कर हैकर्स लोगों को फ्रॉड मैसेज भेजते हैं।
लगातार व्हाट्सएप्प यूजर्स को चेतावनी दी जाती है। इस बार भी कहा गया है कि ऐसे मैसेज या ईमेल को इग्नोर करें। मैसेज पर अगर खरीदारी के लिंक या पेमेंट आदि का प्रोसेस बताया जाए तो आधिकारिक तौर पर वेरिफाई करके ही क्लिक करें। साथ नंबर की जानकारी साइबर सेल को देकर शिकायत दर्ज कर दें।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 hr agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
4 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
20 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines